Bigg Boss OTT 3: मिड एविक्शन में ये कंटेस्टेंट शो से हुई बाहर, लव कटारिया के हाथ में था पूरा खेल

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. शो में अब मिड एविक्शन हुआ है, जिसमें पॉलोमी दास घर से बेघर हो गई. इससे पहले वीकेंड का वार में पायल मलिक एविक्ट हुई थी.

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 इन-दिनों टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है. रियालिटी शो 21 जून को शुरू हुआ और सिर्फ एक हफ्ते में ही दर्शकों ने कई सारे ड्रामे देखें. अनिल कपूर शो के होस्ट हैं और उनका पहला वीकेंड का वार एपिसोड काफी हिट रहा था. हर किसी को उनकी होस्टिंग और जिस तरह से वह घर के अंदर चीजों को सुलझा रहे थे, वह पसंद आया. घर में इस वक्त कई नए बदलाव हो रहे हैं. अब रियालिटी शो में शॉकिंग एविक्शन हुआ है, जिसमें पॉलोमी दास को न चाहते हुए भी बेघर होना पड़ा. इससे पहले नीरज गोयत और पायल मलिक एविक्ट हो चुके है.

पॉलोमी कैसे हुई घर से बेघर?

दरअसल इस बार बीबी हाउस में नैजी, चंद्रिका दीक्षित उर्फ ​​वड़ा पाव गर्ल, मुनीषा खटवानी, शिवानी कुमारी, विशाल पांडे और पॉलोमी दास को घरवालों ने नॉमिनेट किया था. एलिमिनेशन के दौरान बिग बॉस ने अनाउंस किया 6 में से 4 प्रतियोगी सुरक्षित हैं. वहीं पॉलोमी और मुनीशा डेंजर जोन में है. एक ट्विस्ट में, बिग बॉस ने ‘बाहरवाला’ लव कटारिया से उनमें से एक को डेंजर जोन से बचाने के लिए कहा. उन्होंने मुनीशा को बचाने का फैसला किया जिसके कारण पॉलोमी को एविक्ट होना पड़ा.

Also Read- Bigg Boss OTT 3 में दोनों पत्नियां के साथ अरमान मलिक ने की धांसू एंट्री, जानें इस सीजन कौन-कौन कंटेस्टेंट करेंगे खूब हंगामा

Also Read- Bigg Boss OTT 3: भूख हड़ताल पर बैठी पायल मलिक, अरमान मलिक ने घरवालों से काम करवाने की ठानी

Also Read- Bigg Boss OTT 3 के कंटेस्टेंट ने राशन के लिए छेड़ी जंग, कहा- आप हमें भूखा नहीं मार सकते…

पॉलोमी के बेघर होने पर फैंस ने दिया ये रिएक्शन

पॉलोमी दास के बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से इतनी जल्दी एविक्ट होने पर फैंस ने अपना गुस्सा दिखाया. उन्होंने कहा कि ”ये एविक्शन फेयर नहीं है.” एक फैन ने कहा, ”पायल और नीरज की जगह मुनीषा और दीपक को शो से बाहर होना चाहिए.” एक ट्वीट में कहा गया, “पॉलोमी बिग बॉस के खिलाफ थीं, यही एकमात्र कारण है कि वह शो से बाहर हुई हैं.”

बिग बॉस ओटीटी 3 के बारे में

बिग बॉस ओटीटी 3 में रणवीर शौरी, अरमान मलिक, उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक, सना मकबुल, दीपक चौरसिया, साई केतन राव, सना सुल्तान और लवकेश कटारिया जैसे सेलब्स अपना गेम खेल रहे हैं. बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था और दिव्या अग्रवाल ने इसे जीता था. वहीं दूसरा सीजन ब्लॉकबस्टर हुआ था, जिसमें एल्विश यादव ने इतिहास रचते हुए जीत हासिल की थी.

Also Read- Bigg Boss OTT 3: सिद्धार्थ शुक्ला से खुद की तुलना में यह क्या कह गए अरमान मलिक, फैंस हो जाएंगे खुश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >