Bigg Boss OTT 3 का नया प्रोमो आउट, सलमान खान नहीं, बल्कि यह स्टार इस सीजन में कंटेस्टेंट्स की लगाएगा क्लास

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए आ रहा है. हालांकि फैंस के लिए सरप्राइज है, क्योंकि नए सीजन को सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट करेंगे. आज मेकर्स की ओर से प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है.

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन कई महीनों से चर्चा में है. ऐसा कहा गया था कि ओजी होस्ट सलमान खान इस सीजन का हिस्सा नहीं होंगे और अब ये कंफर्म भी हो गया है. उनकी जगह अनिल कपूर ने ले ली है. जी हां आज मेकर्स की ओर से नया प्रोमो वीडियो शेयर किया गया, जिसमें अनिल की झलक देखने को मिली. बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3, जियो सिनेमा पर जून से स्ट्रीम होगा. हालांकि ये किस दिन से प्रीमियर होगा, इसकी ऑफिशियल डेट अभी सामने नहीं आई है.


बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रोमो वीडिया आया सामने
टीजर प्रोमो की शुरुआत अनिल कपूर की धमाकेदार एंट्री से होती है. वह पूजा भट्ट, एल्विश यादव और अविनाश सचदेव सहित पिछले बिग बॉस ओटीटी प्रतियोगियों की बातों और लड़ाईयों को सुनते हैं. तभी अनिल कपूर सीटी बजाते हैं और होस्ट की कुर्सी को बुलाते हैं. जैसे ही अनिल कपूर बैठते हैं, वह कहते है, “एक दम झकास,” बाद में कहते हैं “बहुत हो गया रे झकास… अभी करते हैं कुछ खास.”

Also Read- Bigg Boss OTT 3: तैयार हो जाए, इस महीने से शुरू हो रहा ‘बिग बॉस ओटीटी 3’, प्रोमो देख फैंस बोले- एकदम झक्कास

Also Read-Bigg Boss OTT 3: क्या सलमान खान नहीं करेंगे ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को होस्ट, जानें क्या कहती है लेटेस्ट रिपोर्ट

Also Read-Bigg Boss OTT 3 Contestants List: इस दिन से शुरू होगा बिग बॉस ओटीटी 3, सलमान खान के शो में ये कंटेस्टेंट मचाएंगे धमाल

फैंस सलमान खान को कर रहे हैं मिस
बिग बॉस ओटीटी 3 के फैंस जहां नए सीजन के शुरू होने से खुश है, वहीं कुछ सलमान खान को मिस कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, सलमान खान की होस्टिंग की बात ही अलग है… इस बार मजा नहीं आएगा. एक दूसरे यूजर ने लिखा, “सालू भाई की जरूरत थी… अब बिग बॉस के साथ सलमान भाई की होस्टिंग के दीवाने हैं.”


बिग बॉस ओटीटी के बारे में
बिग बॉस ओटीटी सीजन 1, जिसका प्रीमियर 2021 में हुआ था, दिव्या अग्रवाल ने जीता था. बीबी ओटीटी 2 का दूसरा सीजन एल्विश यादव ने जीता था. यूट्यूबर ने सीजन जीतने वाले पहले वाइल्ड-कार्ड प्रतियोगी बनने का रिकॉर्ड बनाया था. बिग बॉस ओटीटी 3 की रिलीज डेट की अभी घोषणा नहीं की गई है, लेकिन शो JioCinema पर स्ट्रीम होगा.

Also Read-Bigg Boss OTT 3: सलमान खान के शो में ये 3 कंटेस्टेंट चलाएंगे अपना जलवा, जानें सेलेब्स के नाम!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >