Bigg Boss OTT 3 Finale: कब और कहां देख सकते हैं ग्रैंड फिनाले, विनर को इतनी मिलेगी प्राइज मनी, ये हैं टॉप 3

Bigg Boss OTT 3 Finale: अगर आप भी बिग बॉस के बड़े फैन है और एक भी एपिसोड को मिस नहीं करते हैं, तो 2 अगस्त को बिग बॉस 3 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है. टॉप 5 कंटेस्टेंट की बात करें तो रणवीर शौरी, साई केतन राव, नैजी, सना मकबुल और कृतिका मलिक अभी भी गेम में बने हुए हैं. इनमें से कोई विनर बनेगा.

Bigg Boss OTT 3 Finale: बिग बॉस ओटीटी 3 के फैंस और प्रतियोगी ग्रैंड फिनाले के लिए पूरी तरह तैयार हैं. जैसे-जैसे डी-डे नजदीक आ रहा है, हर कोई जानना चाहता है कि इस सीजन का विनर कौन बनेगा. गेम में अभी भी रणवीर शौरी, सना मकबुल, साई केतन राव, कृतिका मलिक और नेजी बने हुए है. बाहर फैंस अपने फेवरेट स्टार्स को जीताने के लिए ताबड़तोड़ वोट्स कर रहे हैं. आइये जानते हैं आप कब और कहां ये रियालिटी शो देख सकते हैं.

कब और कहां देख सकते हैं बिग बॉस ओटीटी 3

विशाल पांडे के बेघर होने के बाद सोशल मीडिया पर रियालिटी शो को काफी ट्रोल किया गया था. बाद में शिवानी कुमारी, लवकेश कटारिया और अरमान मलिक को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. फैंस ग्रैंड फिनाले को JioCinema पर लाइव देख सकते हैं, जिसने पूरे सीजन को 24×7 स्ट्रीम करवाया है. इस ओटीटी प्लेटफॉर्म को देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन भी लेना पड़ेगा. बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले 2 अगस्त 2024 को होगा. इस बार वीकेंड नहीं बल्कि वीक डेज पर आप फिनाले देख पाएंगे. यह बदलाव ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रोग्रामिंग में बदलाव के कारण है.

Also Read- Bigg Boss OTT 3: सना मकबुल पर सवाल उठने पर नैजी गुस्से से हुए लाल, बोले-ऐसे नही…

Also Read- Bigg Boss OTT 3 का ये कंटेस्टेंट कभी सड़कों पर बांटा करता था पर्चे, आज जबरदस्त गेम से दर्शकों का बना फेवरेट

Also Read- Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी ने किया ये ख़ुलासा, बोले- मुझे ट्रॉफी से ज़्यादा…

बिग बॉस ओटीटी 3 के विनर को मिलेगा इतना प्राइज मनी

बिग बॉस ओटीटी के पिछले दो सीजन की तरह, इस सीजन की भी प्राइज मनी 25 लाख रुपये ही होगी. जहां पहला सीजन दिव्या अग्रवाल ने जीता था, वहीं एल्विश यादव दूसरे सीजन में रियलिटी शो की ट्रॉफी उठाने वाले पहले वाइल्डकार्ड प्रतियोगी बनकर इतिहास रच दिया था. इस सीजन का विनर कौन होगा, इस सस्पेंस का खुलासा 2 अगस्त को ही होगा.

ट्रॉफी की पहली झलक आई थी सामने

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के लेटेस्ट एपिसोड में अरमान मलिक और लवकेश कटारिया के एलिमिनेशन से पहले दर्शकों के सामने ट्रॉफी की पहली झलक दिखाई गई थी. ट्रॉफी को शो की थीम के साथ काफी दिलचस्प तरीके से डिजाइन किया गया है. ट्रॉफी गोल्डन कलर की है और इसमें एक सिंहासन पर बैठी हुई नकाबपोश चेहरे वाली एक आकृति है.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Bigg Boss OTT 3: मिल गए 3 फाइनलिस्ट, लेकिन आखिरी नॉमिनेशन में फंस गए घर के ये 4 प्रतियोगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >