Bigg Boss OTT 3: अदनान शेख पर जमकर बरसे अनि��� कपूर, फूट-फूटकर लगे रोने, एक्टर बोले- ये जो चार दिन की जिंदगी…

बिग बॉस ओटीटी 3 के वीकेंड का वार में अदनान शेख को अनिल कपूर ने जमकर डांट लगाई. उनके गेम को लेकर अनिल ने उन्हें फटकार लगाई और खूब सुनाया. अदनान को उनकी बातें दिल पर लग गई और वह रोने लगे.

Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर का शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’, 21 जून को शुरू हुआ था और अब फिनाले की ओर बढ़ रहा है. अब तक घर से 6 लोग बेघर हो गए है. इस हफ्ते वीकेंड के वार में एल्विश यादव और फैजल शेख नजर आए. दोनों अनिल कपूर के सामने ही एक-दूसरे से भिड़ गए. लेटेस्ट एपिसोड काफी जबरदस्त रहा और एक्टर ने वाइल्डकार्ड एंट्री से आए अदनान शेख को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने अदनान पर घर के अंदर नियम तोड़ने के लिए उन्हें लताड़ लगाई.

अनिल कपूर ने अदनान शेख की लगाई क्लास

अनिल कपूर ने अदनान शेख को लेकर कहा कि वो हर घरवालों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने की कोशिश कर रहा, लेकिन ऐसे गेम नहीं खेलते. अनिल कहते हैं, ये जो चार दिन की जिंदगी जिए हैं तुमने, हर दिन तुम बदले हो. ना तुम्हारा कोई दोस्त है, ना दुश्मन.” एक्टर ने कहा कि, तुम स्टेज पर बड़ी-बड़ी बातें करके अंदर गए थे, लेकिन तेरा अंदर कोई स्टैंड ही नजर नहीं आ रहा. एक्टर ने कहा, “हमने फुटेज देखा, और सिर्फ 3 मिनट की फुटेज में कम से कम 10 प्वाइंट ऐसे हैं जहां तुमने बाहर की बात और मुद्दे पर चर्चा की है.” हालांकि अदनान बोलने की कोशिश करता है, लेकिन अनिल उन्हें डांट देते हैं और कहते है, मैं बात कर रहा हूं ना. मैं कोई 30 सेकेंड का रील नहीं बना रहा हूं, शो होस्ट कर रहा हूं. जब मैं बात करूं तो आप बीच में ना बोले.

Also Read- Bigg Boss OTT 3 Winner Name: मुनव्वर फारुकी ने कर डाली भविष्यवाणी, ये शख्स बनेगा बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर

Also Read-Bigg Boss OTT 3: शो में स्वैग से एंट्री लेंगे ये 2 हैंडसम हंक, नाम जान फीमेल फैंस के दिल में बज उठेंगी घंटियां

रोने लगे अदनान शेख

अदनान शेख से अनिल कपूर कहते हैं, “मुझे पछतावा होता है कि मैं तुम्हें वाइल्डकार्ड की तरह गेम में लाया.” उनकी बातों से अदनान काफी दुखी हो जाते हैं. साई केतन राव उन्हें चियर करने की कोशिश करते हैं. सई उसे समझाते है और कहते हैं, ”अरे पागल है क्या रो मत. उसके सामने तो बिल्कुल नहीं. ये सब होता है पहले वीकेंड का वार था ना. अदनान कहता है, जब लवकेश घर में आकर मुझे कुछ नहीं कर रहा तो मैं क्यों पंगे लूं.”

शहनाज गिल ने इस कंटेस्टेंट के लिए भेजे कपड़े

वहीं, बिग बॉस ओटीटी 3 के वीकेंड का वार में रणवीर शौरी नेवी ब्लू सूट में दिखाई दिए और उनकी तारीफ अनिल कपूर ने की. होस्ट ने कहा, “रणवीर, आप अच्छे लग रहे हो.” इसपर रणवीर ने जवाब दिया, “हां सर, शहनाज का शुक्रिया. उसने मुझे प्यार से कुछ अच्छे कपड़े भेजे हैं.” इसपर अनिल ने पूछा, शहनाज गिल? हालांकि रणवीर को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी और उन्होंने कहा, “मुझे जो जानकारी मिली है, शहनाज डिजाइनर हैं, उन्होंने भेजा है. इसपर अनिल उन्हें बताते हैं कि शहनाज गिल ने ही उन्हें ये कपड़े भेजे है. ये सुनकर सब हैरान हो जाते हैं और रणवीर, एक्ट्रेस का शुक्रिया अदा करते हैं.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >