Bigg Boss OTT 2 Winner: एल्विश यादव बने बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर, 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ राव साहब ने रचा इतिहास

Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav: जिस पल का दर्शक इंतजार कर रहे थे, आखिरकार वो घड़ी आ ही गई. जी हां एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी का खिताब अपने नाम कर लिया है. उन्हें ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये नकद ईनाम मिला है.

Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav: 58 दिन का रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’, अब खत्म हो चुका है. जिस पल का फैंस इंतजार कर रहे थे, वो घड़ी भी आ गई. वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 का खिताब अपने नाम कर लिया है. यूट्यूबर को उनके चाहने वालों ने भर-भरकर वोट कर विनर बना दिया. रियालिटी शो के होस्ट सलमान खान ने ये अनाउंसमेंट की. एल्विश यादव को ट्रॉफी के साथ-साथ 25 लाख रुपये भी मिले. वहीं अभिषेक मल्हान पहले रनरअप और मनीषा रानी दूसरी रनरअप बनी. बता दें कि राव साहब ऐसे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं, जिन्होंने ये खिताब जीता और इतिहास रच दिया.


एल्विश यादव बने बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर

बिग बॉस ओटीटी 2 में यूट्यूबर एल्विश यादव की जर्नी तब शुरू हुई जब उन्होंने वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में घर में प्रवेश किया. उनके साथ एलिमिनेट हुई आशिका भाटिया ने भी एंट्री की. उन्होंने घर के अंदर हलचल मचा दी और जल्द ही सबसे पसंदीदा प्रतियोगियों में से एक बन गए. उनका सिस्टम पूरे वर्ल्डवाइड फेमस हो गया. उन्होंने घर में दर्शकों को अपनी सादगी और हरियाणवी से काफी एंटरटेन किया. उनकी और मनीषा की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई.


कौन हैं एल्विश यादव

  • एल्विश यादव गुरुग्राम के रहने वाले हैं और दो यूट्यूब चैनल संभालते हैं.’एलविश यादव’ नाम के उनके चैनल के 10.8 मिलियन सब्सक्राइबर हैं और उसमें वह अपनी शॉर्ट फिल्में डालते हैं. जहां तक ​​उनके अन्य YT चैनल का सवाल है, इसका नाम ‘एलविश यादव व्लॉग्स’ है और इसमें 4.75 लोग उन्हें फॉलो करते हैं और कंटेंट को काफी पसंद करते है.

  • एल्विश यादव गुरुग्राम के रहने वाले हैं और दो यूट्यूब चैनल संभालते हैं.’एलविश यादव’ नाम के उनके चैनल के 10.8 मिलियन सब्सक्राइबर हैं और उसमें वह अपनी शॉर्ट फिल्में डालते हैं. जहां तक ​​उनके अन्य YT चैनल का सवाल है, इसका नाम ‘एलविश यादव व्लॉग्स’ है और इसमें 4.75 लोग उन्हें फॉलो करते हैं और कंटेंट को काफी पसंद करते है.

  • दो यूट्यूब चैनलों के मालिक होने के अलावा, एल्विश यादव कपड़ों के ब्रांड, systumm_clothing के भी मालिक हैं.

  • एल्विश अपने पिता राम अवतार सिंह यादव और मां सुषमा यादव के साथ रहते हैं. 25 वर्षीय की एक बड़ी बहन कोमल यादव भी है, जो शादीशुदा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल्विश हर महीने करीब 8 से 10 लाख रुपये कमाते हैं.

  • जब आशिका और एल्विश ने ‘बीबी ओटीटी 2’ में प्रवेश किया, तो अभिनेत्री ने खुलासा किया कि कैसे यूट्यूबर ने उनपर वीडियो बनाया था, जिसमें उनके मोटापे का मजाक उड़ाया था.

  • एल्विश यादव को कारों का काफी शौक हैं. उनके पास एक हुंडई कार और एक पोर्श 718 बॉक्सस्टर शामिल है. उनके पास रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक भी है.

  • एल्विश यादव की नेटवर्थ 2 करोड़ रुपये से ज्यादा है. उनके पास कई सारे लग्जरी कार है, जिसकी तसवीरें वो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते है. एल्विश के पास आलीशान अपार्टमेंट हैं. एल्विश का लैविश बंगला अभी बन रहा है.

  • बिग बॉस ओटीटी 2 के एक एपिसोड में एल्विश ने बताया था कि उनका असली नाम सिद्धार्थ यादव था, जो उनके माता-पिता ने रखा था. लेकिन उनके बड़े भाई चाहते थे कि उनका नाम एल्विश हो. इसलिए उनके गुजर जाने के बाद उनका नाम रख दिया गया.

बिग बॉस ओटीटी 2 में कैसा रहा एल्विश यादव का सफर

एल्विश यादव के घर में एंट्री करने के बाद एक वीकेंड का वार के दौरान, यूट्यूबर को सभी प्रतियोगियों को उनका सेवक बनाया गया था. जहां अभिषेक ने पैर की मालिश के लिए कहा, वहीं बेबिका ने उनसे अपना बिस्तर साफ करने के लिए कहा. एक बार एल्विश ने मनीषा और अभिषेक के साथ बेबिका के बारे में कुछ अपशब्द कहा था, जिसके बाद सलमान खान ने उनकी जमकर क्लास लगाई थी. बाद में यूट्यूबर ने माफी मांगी थी.

Also Read: Bigg Boss OTT 2 के घर से बिहार की बेटी मनीषा रानी हुई एलिमिनेट, एल्विश-अभिषेक में किसके सिर सजेगा ताज
जब मनीषा ने एल्विश से किया अपने प्यार का इजहार

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के 40वें एपिसोड में मनीषा ने एल्विश के प्रति अपने प्यार का इजहार किया. हालांकि मनीषा ने इसे हंसी में उड़ा दिया, लेकिन बाद में उन्होंने मनीषा से पूछा कि क्या वह मजाक कर रही है, लेकिन मनीषा ने स्वीकार किया कि उन्हें पता ही नहीं चला कि उसके लिए उसकी भावनाएं कब शुरू हो गईं. दोनों को अक्सर एक दूसरे संग फ्लर्ट करते देखा जाता है. लेकिन एल्विश ने क्लियर किया था कि उनकी बाहर एक गर्लफ्रेंड है, जिससे वो प्यार करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >