Manisha Rani: कौन हैं मनीषा रानी, जिसने बिग बॉस OTT 2 में मारी बिहारी एंट्री, कहा- खुलमखुला करेंगे प्यार

Who Is Manisha Rani: बिग बॉस ओटीटी 2 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में शो में बिहार की मनीषा रानी भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाली हैं. ऐसे में आइये जानते हैं सोशल मीडिया स्टार के बारें में सबकुछ…

Who Is Manisha Rani: बिहार की लोकप्रिय सोशल मीडिया स्टार, मनीषा रानी, ​​बिग बॉस ओटीटी 2 में धमाकेदार एंट्री की है. सलमान खान की ओर से होस्ट किए जाने वाले शो में पलक पुरस्वामी, अविनाश सचदेव, जिया शंकर और सिमा तापारिया जैसे सेलेब्स भी धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. हालांकि फैंस मनीषा के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं.

कौन हैं मनीषा रानी?

मनीषा रानी बिहार की रहने वाली एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. उन्हें बिग बॉस ओटीटी के इस सीजन की ‘अर्चना गौतम और शहनाज गिल’ कहा जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि वो कॉमेडी कंटेंट से दर्शकों को सोशल मीडिया पर खूब हंसाती हैं. जैसे अर्चना ने अपना यूपी स्वैग दिखाया और शहनाज़ ने अपना पंजाबीपन दिखाया, वैसे ही मनीषा अपने बिहारी स्वैग से दर्शकों को एंटरटेन करती नजर आएंगी.

कपिल शर्मा शो में आई थी नजर

मनीषा को आखिरी बार द कपिल शर्मा शो में देखा गया था और सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फॉलोइंग है. वह बिहार के मुंगर की रहने वाली हैं और वाणिज्य में स्नातक हैं. उन्होंने एक कोरियोग्राफर के रूप में शुरुआत की और मॉडलिंग और लिप-सिंकिंग में अपना हाथ आजमाया. मनीषा को टिकटॉक वीडियो से प्रसिद्धि मिली और वह एक यूट्यूबर भी हैं.

डांस इंडिया डांस में भाग ले चुकी हैं मनीषा

मनीषा रानी इससे पहले डांस इंडिया डांस में भाग ले चुकी हैं, लेकिन भोजपुरी में उनके सोशल मीडिया पोस्ट ने उन्हें जनता के बीच फेमस कर दिया. इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके 4 मिलियन से ज्यादा फैन हैं. वह अर्चना गौतम की तरह मुखर होने के लिए जानी जाती हैं. शहनाज की तरह वह भी अपने मन की बात कहने के लिए जानी जाती हैं. मनीषा हमेशा से बिग बॉस का हिस्सा बनने की इच्छुक रही हैं. यहां तक ​​कि पिछले साल भी उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री माना गया था, लेकिन बात नहीं बनी. वह इस महीने अबु धाबी में हुए आईफा अवॉर्ड्स का भी हिस्सा थीं, जहां वह स्पेशल गेस्ट के तौर पर गई थीं.

Also Read: Bigg Boss OTT 2 Contestants List: बिहार की मनीषा रानी से लेकर फलक नाज तक, ये कंटेस्टेंट घर में मचाएंगे घमाल
बिग बॉस ओटीटी 2 के बारे में

बिग बॉस ओटीटी 2 का प्रीमियर 17 जून को जियोसिनेमा पर होने वाला है. इस बार करण जौहर की जगह सलमान खान शो को होस्ट करेंगे. प्रतियोगियों की पुष्टि की गई सूची में पलक पुरस्वामी, अविनाश सचदेव, जिया शंकर, फलाज़ नाज़ और सिमा टापरिया शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >