Who Is Elvish Yadav: कौन हैं एल्विश यादव, जिसने बिग बॉस OTT 2 में मारी धमाकेदार एंट्री, अभिषेक से है गहरा नाता

Who Is Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में 2 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने आखिरकार एंट्री ले ही ली है. रियालिटी शो में आशिका भाटिया और एल्विश यादव पहुंचे. जहां अभिषेक मल्हान यूटूयूबर को देखकर काफी खुश हो गये.

Who Is Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2′ दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहा है और अपने दिलचस्प कंटेंट के कारण खूब ध्यान आकर्षित कर रहा है. सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो पॉपुलैरिटी के कारण दो हफ्ते और बढ़ा दिया गया है. ऐसे में सभी दर्शक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. तो अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि आशिका भाटिया और एल्विश यादव ने धमाकेदार एंट्री ले ली है. उनके घर में आते ही धमाल मचना शुरू हो गया है. आइये जानते हैं यूट्यूबर के बारे में सबकुछ…

कौन हैं एल्विश यादव ?

एल्विश यादव एक प्रसिद्ध YouTube हैं, जो शॉर्ट फिल्में बनाते हैं. एल्विश के पास दो चैनल हैं, एक ‘एल्विश यादव व्लॉग्स’ और ‘एलविश यादव’ के नाम से. उनके दोनों चैनलों पर 4.7 मिलियन और 10 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं. एक चैनल पर वह रोस्ट वीडियोज बनाते हैं वहीं दूसरे पर डे-टूडे लाइफ की डिटेल्स फैंस के साथ शेयर करते हैं. 25 वर्षीय यूट्यूबर ‘एलविश यादव फाउंडेशन’ भी चलाते हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 5 मिलियन से अधिक प्रशंसक हैं. उनके इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल के अनुसार, वह ‘सिस्टम क्लोदिंग’ के संस्थापक भी हैं.

कैसे पॉपुलर हुए एल्विश यादव

एल्विश यादव गुरुग्राम के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी शिक्षा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल से हासिल की. उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से बीकॉम में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने 2016 में यूट्यूबिंग शुरू की और कुछ ही समय में उन्हें दर्शकों से काफी प्यार मिलने लगा. वह अपने वीडियो में हरियाणवी लहजे के लिए लोकप्रिय हुए. फरवरी 2018 तक यूट्यूब पर उनके 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हो गए और 2019 तक उनके चैनल पर 4 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो गए.

Also Read: Bigg Boss OTT 2: कौन हैं आशिका भाटिया, जो बनी पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, सलमान खान संग कर चुकी हैं काम
चोरी का लग चुका है इल्जाम

कुछ महीने पहले, एल्विश तब चर्चा में थे, जब मार्च 2023 में गुरुग्राम में जी20 कार्यक्रम स्थल से दो लोगों द्वारा फूलों के बर्तन चुराने का एक चौंकाने वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था. सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया था कि वायरल वीडियो में दिख रही कार एल्विश की है. हालांकि, लोकप्रिय प्रभावशाली व्यक्ति ने ट्विटर पर स्पष्ट किया कि कार उनकी नहीं है और सभी से उनके बारे में गलत जानकारी न फैलाने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >