Bigg Boss OTT 2 खत्म होने के बाद क्या करेगी बिहार की मनीषा रानी? इन स्टार्स के साथ काम करने का है सपना

मनीषा रानी ने सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ रही है. मनीषा ने शो के दौरान अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बताया था. अब शो के बाद वो क्या करना चाहती है, इसका खुलासा हुआ है.

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में कंटेस्टेंट फुल ऑन दर्शकों को एंटरटेन कर रहे है. बिहार की बेटी मनीषा रानी अपने बिंदास अंदाज से दर्शकों को इम्प्रेस कर रही है. हाल ही में बेबिका धुर्वे और मनीषा के बीच जो लड़ाई हुई, उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. इस लड़ाई में बेबिका ने मनीषा के बात करने के तरीके पर उसका मजाक उड़ाया था. मनीषा सोशल मीडिया पर एक जाना-पहचाना नाम है, लेकिन क्या आप जानते है कि उनकी विशलिस्ट क्या है.

मनीषा रानी ने कही थी ये बात

मनीषा रानी ने सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में बताया था कि वो डांस सीखना चाहती थी, जो उनके पिता को पसन्द नहीं था. वह डांस को लेकर इतनी महत्वाकांक्षी थी कि वह अपने घर से भाग गईं और बिना टिकट के कोलकाता पहुंच गईं. अपने करियर की शुरुआत के दौरान मनीषा को कोलकाता में संघर्ष के दिनों से गुजरना पड़ा. उन्होंने कोलकाता में शादियों में बैकग्राउंड डांसर और वेट्रेस के रूप में काम किया.

मनीषा रानी की विशलिस्ट

बिग बॉस ओटीटी 2 में जाने से पहले मनीषा ने इंडियन एक्सप्रेस कॉम से बातचीत में अपनी विशलिस्ट के बारे में बताया था. मनीषा ने बताया था कि शो के बाद, “मैं सलमान खान के साथ एक फिल्म, एकता कपूर के सीरियल और द कपिल शर्मा शो में भी काम करना चाहती हूं. मैंने यहां तक आने के लिए कड़ी मेहनत की है और हर किसी की तरह मैं भी जीवन में बड़ा और बेहतर करना चाहती हूं.

कौन है मनीषा रानी?

वहीं, मनीषा रानी के इंस्टाग्राम पर 4.8 मिलियन फॉलोवर्स है. वो बिहार के मुंगर की रहने वाली हैं और उसकी पढ़ाई वहीं से हुई है. उन्होंने आरडी एंड डीजे कॉलेज से उसने अंग्रेजी में ग्रेजुशन किया है. उनके रील्स सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर होते है. मनीषा की जिद ने उसे कपिल शर्मा शो तक पहुंचा दिया. इस शो में उसने अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ काम कियावर्ष 2023 में एक माह पूर्व दुबई में आयोजित आईफा अवार्ड में भाग लेने के लिए आमंत्रण मिला.

Also Read: Bigg Boss OTT 2 को सलमान ने कहा अलविदा!आकांक्षा-Jad के KISS पर लिया बड़ा फैसला, क्या एक्ट्रेस का कटेगा पत्ता?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >