Bigg Boss OTT 2: अब्दू रोजिक को मनीषा रानी ने जबरन किया KISS? बिहार की बेटी पर फूटा इस एक्ट्रेस का गुस्सा

बिग बॉस ओटीटी 2 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में मनीषा रानी और अब्दू रोजिक साथ में डांस करते दिख रहे है. वीडियो में मनीषा उन्हें किस करते दिख रही है.

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 की कंटेस्टेंट मनीषा रानी दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रही. हाल ही में शो में अब्दू रोजिक ने एंट्री ली है. एक टास्क के दौरान मनीषा, अब्दू को वो जबरन कई बार किस करते दिखी. हालांकि अब्दू ने कुछ कहा नहीं, लेकिन वो इससे अनकंफर्टेबल दिखे. इसके तुरंत बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे. वहीं, उर्फी जावेद ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी.

अब्दू रोजिक को मनीषा रानी ने किया किस

दरअसल, बिग बॉस ओटीटी 2 में अब्दू रोजिक बतौर गेस्ट आए थे और उन्हें घर के नॉमिनेटेड सदस्यों में से कुछ के साथ शॉर्ट वीडियो शूट करने था. इसमें मनीषा रानी का भी नाम था. सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आप देख सकते है कि अब्दू औऱ मनीषा वीडियो शूट करते दिख रहे है औऱ दोनों गाना गाकर डांस कर रहे है. हालांकि मनीषा बार-बार जबरन उन्हें किस करती है. अब्दू बार-बार अपना फेस दूर कर रहे थे.

उर्फी जावेद को आया मनीषा पर गुस्सा

मनीषा रानी की इस हरकत पर बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद ने अपने इंस्टा स्टोरी में लिखा, “यह देखना बहुत अनकंफर्टेबल था. वह उसे जबरदस्ती क्यों किस कर रही थी? वह बच्चा नहीं है. बाउंड्री समझो.” बता दें कि बिग बॉस में गेस्ट कंटेस्टेंट रहे अब्दु रोज़िक ने घर में तीन दिन बिताने के बाद शो को अलविदा कह दिया.

Also Read: Bigg Boss OTT 2 खत्म होने के बाद क्या करेगी बिहार की मनीषा रानी? इन स्टार्स के साथ काम करने का है सपना

कौन है मनीषा रानी?

वहीं, मनीषा रानी के इंस्टाग्राम पर 4.8 मिलियन फॉलोवर्स है. वो बिहार के मुंगर की रहने वाली हैं और उ��की पढ़ाई वहीं से हुई है. उन्होंने आरडी एंड डीजे कॉलेज से उसने अंग्रेजी में ग्रेजुशन किया है. उनके रील्स सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर होते है. मनीषा की जिद ने उसे कपिल शर्मा शो तक पहुंचा दिया. इस शो में उसने अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ काम कियावर्ष 2023 में एक माह पूर्व दुबई में आयोजित आईफा अवार्ड में भाग लेने के लिए आमंत्रण मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >