Bigg Boss OTT 2: आकांक्षा पुरी-जद हदीद ने एक दूसरे संग किया लिपलॉक, किस के बाद मॉडल बोले- ये बेकार…

बिग बॉस ओटीटी 2 का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें आकांक्षा पुरी और जद हदीद एक दूसरे को लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं. वहीं किस के बाद जद ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए एक्ट्रेस को बैड किसर कह दिया.

सलमान खान (Salman khan) का टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) इन-दिनों दर्शकों का फेवरेट शो बना हुआ है. इसमें दुबई बेस्ड मॉडल जद हदीद और बिहार की मनीषा रानी की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. दोनों को साथ देखना काफी एंटरटेनिंग लगता है. हालांकि जद को आकांक्षा संग अक्सर फलर्ट करते देखा जाता है. अब तो लेटेस्ट एपिसोड में दोनों ने सारी हदें पार दीं. एक टास्क के दौरान कंटेस्टेंट ने एक दूसरे संग लिपलॉक कर लिया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर स्टार्स का ये वीडियो वायरल हो गया और यूजर्स दोनों को जमकर ट्रोल करने लगे.

जद और आकांक्षा ने किया लिपलॉक

दरअसल शो में सभी कंटेस्टेंट ‘डेयर’ गेम खेल रहे होते हैं. इस दौरान अविनाश सचदेवा ने जद को डेयर देते हुए आकांक्षा को किस करने के लिए कहा. जिसके बाद सभी घरवालों ने डिसाइड किया कि टाइम 30 सकेंड होगा. दोनों स्टार्स तुरंत तैयार हो गए और एक दूसरे संग फ्रेंच किस करने लगे. 30 सेकंड पूरे होने पर, घर के अन्य लोगों ने उन्हें एक-दूसरे को जाने देने के लिए कहा. पूजा भट्ट ने तो उन्हें पहले ही रुकने को कह दिया. जद पर क्रश रखने वाली मनीषा भी टास्क को एंजॉय करती दिखीं. किसिंग के बाद जद हदीद ने बाकी घरवालों से बात करते हुए एक्ट्रेस को ‘बैड किसर’ कहा.


फैंस आकांक्षा को कर रहे ट्रोल

इस एपिसोड के बाद आकांक्षा मनीषा रानी से बात करती हुई दिखाई दी. उन्होंने कहा कि मैंने इसे टास्क की तरह लिया. जैसे फिल्मों और सीरियल्स में करते हैं वैसे, लेकिन कहीं वीकेंड का वार पर सलमान सर मेरी बैंड न बजा दे. किसिंग वीडियो पर फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”ये क्या हो रहा है बिग बॉस के घर में… अब फैमिली के साथ देखना मुश्किल है”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”सलमान खान के एपिसोड वीकेंड का वार का इंतजार है… क्या कहते हैं भाईजान देखना होगा”. जद हदीद एक लेबनानी मॉडल है, जो दुबई में रहतs है. वह तलाकशुदा है और उनकी एक छोटी बेटी है. आकांक्षा पुरी कुछ समय के लिए बिग बॉस 13 में नजर आई थीं और उन्होंने रियलिटी शो मिका दी वोहटी जीता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >