Jiya Shankar Engagement: 'बिग बॉस OTT 2' की पूर्व कंटेस्टेंट जिया शंकर ने अपनी सगाई की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है. उन्होंने अपने मंगेतर करण धनक के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट कीं और एक भावुक नोट भी लिखा. जिया ने बताया कि करण उनके लिए इतने खास क्यों हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत आउटडोर प्रपोज की झलक भी दिखाई और अपने नोट में करण को अपना "घर" बताया.
What was in the Dream Post: क्या था पोस्ट में
जिया ने अपने कैप्शन में करण के लिए लिखा,
“कहते हैं कि प्यार तब मिलता है जब इसकी सबसे कम उम्मीद होती है. शायद मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ, लेकिन इस इंतजार ने मेरे सब्र की अच्छी-खासी परीक्षा ली. यह सफर आसान नहीं था, फिर भी किसी तरह सब आसान लगता गया. आपसे हर बातचीत, चाहे आप मुझसे हजारो मील दूर ही क्यों न हों, हमेशा घर जैसा सुकून देती थी.”
जिया ने आगे लिखा,
“हमारा रिश्ता आसान नहीं रहा, लेकिन हमने हर दिन एक-दूसरे का साथ चुना. आपने मुझे वह प्यार दिया, जिसका मैं हमेशा से इंतजार कर रही थी. मुश्किल समय में भी आपने मुझे मुस्कुराने की वजह दी। हर बार एयरपोर्ट पर विदा लेते समय आपको गले लगाना यह एहसास दिलाता था कि बिछड़ना हम दोनों के लिए कितना मुश्किल है. हम दुनिया के किसी भी कोने में हों, मेरे लिए घर हमेशा आप ही रहे हैं.
अपने संदेश के आखिर में जिया ने लिखा, “मेरे सबसे मजाकिया दोस्त, मेरे सबसे अच्छे दोस्त और मेरे ABCD, आपके साथ जिंदगी किसी खूबसूरत एडवेंचर और रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म जैसी लगती है। मैं पूरी जिंदगी आपके साथ बिताने और हमेशा आपसे उसी तरह प्यार करने का इंतजार कर रही हूं जैसे आपने हमेशा मुझसे किया है. आई लव यू, करण.
Dreamy Outdoor Location Proposal: आउटडोर लोकेशन में प्यारा सा प्रपोजल
पोस्ट में दिखाया गया है कि कारण ने सूरज ढलने के खूबसूरत नजारे के बीच एक रोमांटिक आउटडोर लोकेशन पर जिया को प्रपोज किया। शेयर की गई तस्वीरों में एक फोटो में डायमंड की इंगेजमेंट रिंग का क्लोज-अप भी देखने को मिलता है. बाकी तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे को किस करते, प्यार जताते और अपनी सगाई का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं.
Jiya Shankar in Yellow Gawn: येलो गाउन में खूबसूरत दिखी जिया
एक तस्वीर में जिया अपनी अंगूठी दिखाते हुए हैरान और बेहद खुश दिखाई दे रही हैं. इस खास मौके पर जिया ने पेस्टल येलो साटन गाउन पहना था, जबकि कारण बेज रंग की शर्ट और सफेद ट्राउजर में नजर आए.
Rumoured Relationship With Abhishek Malhan: अभिषेक मल्हान संग रिश्ते की खबर
यह खुशखबरी उस समय सामने आई है, जब कुछ महीने पहले जिया का नाम 'बिग बॉस OTT 2' के कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान के साथ जोड़ा जा रहा था. उस दौरान सगाई की अफवाहों के बीच उन्होंने एक अनजान शख्स के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह उनके माथे पर किस करता दिखाई दे रहा था. फोटो के साथ जिया ने लिखा था, "झूठी अफवाहों को 2025 में ही छोड़ देते हैं." हालांकि, उन्होंने तब अपने पार्टनर की पहचान नहीं बताई थी. अब कारण के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक करने के बाद फैंस काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर दोनों को ढेरों बधाइयां और प्यार दे रहे हैं.
