Bigg Boss OTT 2: फलक नाज का छलका दर्द, फूट-फूट कर लगी रोने, अविनाश सचदेव ने ऐसे संभाला, जानिए वजह

‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ लगातार चर्चा में है. नॉमिनेशन टास्क के दूसरे कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से कंटेस्टेंट फलक नाज इमोशनल हो गई. जिसके बाद अविनाश सचदेव ने उन्हें चुप कराया. चलिए फलक के रोने के पीछे आपको वजह बताते है.

Bigg Boss OTT 2: ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ 17 जून, 2023 को शुरू हुआ है और तब से ही सुर्खियां बटोर रहा है. इस शो में इंडस्ट्री के कई लोकप्रिय चेहरे हैं, जिसमें डेली सोप ‘छोटी बहू’ फेम एक्टर अविनाश सचदेव भी शामिल हैं. हाल ही में एक एपिसोड के दौरान फलक नाज से अविनाश ने अपनी दिल की बात कही. फलक के प्रति अपने प्यार और स्नेह का इजहार किया. लेटेस्ट एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क के दौरान फलक फूट-फूटकर रोने लगी. आगे क्या हुआ आपको बताते है.

फलक नाज हुई इमोशनल

नॉमिनेशन टास्क के दूसरे दौर में फलक नाज ने मनीषा रानी को नॉमिनेट करने के लिए अपनी फैमिली फोटो की कुर्बानी दी. अभिषेक और जिया ने उनकी रिक्वेस्ट स्वीकार कर लिया क्योंकि उन्हें उसका बलिदान और मनीषा के खिलाफ उसका कारण पसंद आया. जैसे ही अभिषेक ने फोटो फेंकी, फलक की आंखों में आंसू आ गए. फलक बहुत ज्यादा भावुक हो गई और अपने बेड की तरफ भागी. फलक के पीछे अविनाश सचदेव गए और उन्हें चुप कराया.

अविनाश सचदेव ने फलक को कराया चुप

अविनाश सचदेव ने फलक नाज को गले लगा लिया और उसे यकीन दिलाया कि आप ठीक कर रही है. हाल ही में अविनाश ने फलक से अपनी फीलिंग्स बयां की. अविनाश ने कहा कि, मुझे तुम अच्छी लगती हो. ये फीलिंग्स दूसरे वीक से ही शुरू हो गई थी. फिर ये फीलिंग्स समय के साथ-साथ बढ़ती गई. मुझे ये चीज बोल देनी चाहिए. क्योंकि मुझे नहीं पता मैं यहां रहूं या नहीं, लेकिन तुम्हें ये बात पता होनी चाहिए.’ इसपर फलक ने कहा था, “मैं अभी इस चीज के लिए तैयार नहीं हूं. जो बॉन्ड है, उसे ऐसे ही चलने दो. अच्छी दोस्ती है. इस वक्त मेरी जिंदगी में प्रायोरिटी बहुत अलग है.”

Also Read: Bigg Boss OTT 2: इस कंटेस्टेंट ने अचानक छोड़ा सलमान खान का शो, वजह जान आपका दिल भी जाएगा पिघल

साइरस ब्रोचा हुए बाहर

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में साइरस ब्रोचा ने सलमान खान का शो छोड़ कर बाहर निकल गए. बिग बॉस ने साइरस को कन्फेशन रूम में बुलाया और बताया कि मेडिकल आपात स्थिति के कारण उनका परिवार उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर चाहता है. बिग बॉस ने कहा कि मानवीय कारणों से उन्हें घर से बाहर जाने की अनुमति दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >