Bigg Boss OTT 2 के घर से बिहार की बेटी मनीषा रानी हुई एलिमिनेट, एल्विश-अभिषेक में किसके सिर सजेगा ताज

बिहार की बेटी मनीषा रानी ने बिग बॉस ओटीटी 2 में अपनी मासूमियत और कॉमेडी से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. अभिषेक संग उनकी दोस्ती और एल्विश संग प्यार को सभी ने सराहा. हालांकि अब वह एलिमिनेट हो गई हैं.

बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले पर सभी की नजर है. हर कोई जानना चाहता है कि इस सीजन का विनर आखिरकार कौन होगा. एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी में कड़ी टक्कर है. पूरा बिहार अपनी बेटी को सपोर्ट कर रहा है. हालांकि अब फैंस के लिए बुरी खबर है. जी हां मनीषा रानी विनर बनने की रेस से आउट हो गई हैं. सलमान खान ने अनाउंस किया कि मनीषा का बिग बॉस के घर का सफर खत्म होता है. इसका मतलब है कि बेबिका धुर्वे और पूजा भट्ट के बाद अब मनीषा एलिमिनेट हो गई हैं.

मनीषा रानी हुई एलिमिनेट

मनीषा रानी भले ही बिग बॉस ओटीटी 2 का खिताब अपने नाम न कर पाई हो, लेकिन उन्होंने पूरे देश का दिल जीत लिया. एक्ट्रेस अपनी क्यूटनेस, बिहारी लहजे और कॉमेडी से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. अभिषेक मल्हान संग उनकी दोस्ती को बिग बॉस में हमेशा के लिए याद किया जाएगा. दोनों की बॉन्डिंग काफी जबरदस्त थी. वहीं मनीषा को घर में प्यार भी हो गया था. जी हां बिहार की बेटी का दिल एल्विश यादव पर आ गया था. दोनों की जुगलबंदी ने काफी सुर्खयां बटौरी थी.

https://www.instagram.com/p/Cvzscz1vK42/


टोनी कक्कड़ संग म्यूजिक वीडियो में काम करेंगी मनीषा रानी

बीते दिनों घर में मेहमान बनकर टोनी कक्कड़ पहुंचे थे. उन्होंने मनीषा रानी की काफी तारीफ की थी और उन्हें बिग बॉस की रानी का टाइटल भी दिया था. उन्होंने कहा कि अगर ये नहीं होती, तो घर में मजा नहीं आता. सिंगर ने अपने गाने पर मनीषा संग धमाकेदार डांस भी किया. जिसके बाद अनाउंस किया कि वो ट्रॉफी जीते या न जाते. बाहर निकलने के बाद वह उनके साथ एक म्यूजिक वीडियो में जरूर काम करेंगी. ये बात सुनकर एक्ट्रेस खुशी से झूम उठी.

https://www.instagram.com/p/Cv7V9FbLMOb/
कौन हैं मनीषा रानी?

मनीषा रानी एक भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और डांसर हैं. उन्हें इंस्टाग्राम और अपने यूट्यूब चैनल जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कॉमेडी वीडियो के लिए जाना जाता है. उन्होंने वेट्रेस के रूप में काम करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रचनात्मक कंटेंट पोस्ट करने की अपनी यात्रा शुरू की. जून 1994 में बिहार के एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मी मनीषा ने काफी स्ट्रगल कर अपनी पहचान बनाई. आज एक्ट्रेस को पूरा भारत प्यार करता है और वह सबकी चहेती बन गई है.

https://www.instagram.com/p/Cv7VHQJo7v-/
स्ट्रगल कर मनीषा रानी ने पाई सक्सेस

मनीषा रानी के इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. हालांकि इस सक्सेस को पाने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी. कम उम्र से ही मनीषा रानी का जीवन संघर्षों से भरा रहा. यह सब उनके माता-पिता के तलाक से शुरू हुआ. तब हुआ जब वह 5वीं कक्षा में थी. मनीषा के लिए काफी मुश्किल वक्त था. यह उनके पिता, मनोज कुमार ही थे, जिन्होंने उनकी कस्टडी हासिल की और अपनी बेटी की देखभाल की. मनीषा के दो भाई, रोहित और राज और एक बहन, शारिका रानी भी हैं.

https://www.instagram.com/p/CvzQqFKNTcL/
सपना पूरा करने के लिए घर से भाग गई थी मनीषा रानी

जब मनीषा रानी 12वीं कक्षा में थीं, तब वह डांस रियलिटी शो, डांस इंडिया डांस में भाग लेना चाहती थीं. हालांकि, जब उन्होंने अपने पिता से इस बारे में चर्चा की, तो उन्होंने उन्हें ऑडिशन में जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया. कुछ समय बाद, मनीषा रानी ने फिर से अपने पिता से अनुरोध किया कि उन्हें डांसर और अभिनेत्री बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए कोलकाता जाने की अनुमति दी जाए. एक बार फिर, उत्तर ‘नहीं’ था. जिसके बाद वह घर से भाग गई और कोलकाता चली गई,

Also Read: Bigg Boss OTT 2 Live: एल्विश यादव जीतेंगे बिग बॉस ओटीटी का खिताब, पोल में अभिमषेक को मिले महज इतने वोट
https://www.instagram.com/p/CvsP5evqjAa/
वीडियो से चमकी किस्मत

मनीषा रानी ने बिना टिकट ट्रेन से कोलकाता की यात्रा की. युवा लड़की के पास पैसे नहीं थे और वह पूरी यात्रा के दौरान डरी हुई थी. सौभाग्य से, वह किसी टिकट कलेक्टर द्वारा नहीं पकड़ी गई और सुरक्षित कोलकाता पहुंच गई. वह शादियों और कार्यक्रमों में वेट्रेस के रूप में काम करने लगी. कुछ समय बाद उन्हें बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम करने का मौका भी मिला, जिसे उन्होंने तुरंत स्वीकार कर लिया. फिर उन्होंने वीडियो बनाई, जो वायरल हो गई. वहां से मनीषा की किस्मत पलटी और आज वह लाखों दिलों की धड़कन बन गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >