Bigg Boss OTT 2 में दर्शकों को मिलेगा फुल ऑन एंटरटेनमेंट, जानें कब-कहां और कैसे देख सकते हैं शो

बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं और ये 17 जून से जियो सिनेमा पर ऑनएयर होगा. आइये जानते हैं शो को लेकर सभी इनसाइड डिटेल्स…

बिग बॉस ओटीटी एक नए सीजन और नए होस्ट के साथ फिर से वापस आ रहा है. दूसरे सीजन में दर्शकों को फुल ऑन एंटरटेनमेंट के साथ-साथ कंटेस्टेंट के बीच की लड़ाई और लव अफेयर्स देखने को मिलेगी. मेकर्स की ओर से नया टीजर भी जारी किया गया. जिसमें सुपरस्टार सलमान खान ने अपने अजीबोगरीब अंदाज में ऐलान किया कि इस बार बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट के लिए मुश्किल होगी. बता दें कि बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था और दिव्या अग्रवाल विनर बनीं थी.

कब और कहां देख सकते हैं बिग बॉस ओटीटी 2

रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2, 17 जून से प्रीमियर होगा. आईपीएल की शानदार सफलता के बाद, जियोसिनेमा अब ‘बिग बॉस ओटीटी’ के मनोरंजन स्तर को बढ़ाने के लिए तैयार है. एक अन्य प्रोमो में सलमान को यह कहते हुए देखा जा सकता है, “क्रिकेट के बाद क्या देखें ये है दुविधा, मनोरंजन है 24 घंटे केवल जियोसिनेमा पर उपलब्ध है. मैं लेकर आ रहा हूं ‘बिग बॉस ओटीटी’ तो देखता जाए इंडिया.” अब 24 घंटे JioCinema पर उपलब्ध है. मैं जल्द ही ‘बिग बॉस ओटीटी’ लेकर आ रहा हूं, इसलिए अपने आप को तैयार रखिए.”

बिग बॉस ओटीटी 2 के बारे में

पिछले तेरह सीजन से बिग बॉस को होस्ट कर रहे सलमान खान फैन्स के चहेते रहे हैं. उनकी एक्टिंग को सभी पसंद करते हैं. बिग बॉस में अक्सर उन्हें कंटेस्टेंट की क्लास लगते हुए देखा जाता है. ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड्स में वह जितना ड्रामा और उत्साह पैदा करते हैं, वह बेजोड़ रहता है. अब, यह देखना बाकी है कि वह शो के ओटीटी वर्जन के लिए खुद को कैसे रीइनवेंट करेंगे. बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के प्रतियोगियों की ऑफिशियल अनाउंसमेंट होनी बाकी हैं. इस बीच, जिया शंकर, मुनव्वर फारुकी, शिवम शर्मा, उमर रियाज और आवेज दरबार जैसे कुछ नामों के शो का हिस्सा बनने की अटकलें लगाई जा रही हैं.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13: ये टॉप 4 कंटेस्टेंट खतरनाक स्टंट कर फिनाले में बनाएंगे जगह! देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >