Bigg Boss Marathi के नये सीजन का ऐलान, इस दिन होगा शुरू, इस एक्टर के हाथों में शो की कमान

Bigg Boss Marathi: बिग बॉस मराठी सीजन 6 का ऐलान हो चुका है. रितेश देशमुख को एक बार फिर शो की जिम्मेदारी दी गयी है. शो का प्रोमो जारी हो चुका है, जिसमें रितेश देशमुख काफी एनरजेटिक दिख रहे हैं. इस बार भी इस शो में काफी कुछ हंगामा होने वाला है. पढे़ं पूरी खबर…

Bigg Boss Marathi: टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के नये सीजन का ऐलान हो गया है. हाल ही में बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले समाप्त हुआ. टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने सीजन 19 का खिताब अपने नाम किया. वहीं दूसरे नंबर पर फरहाना भट्ट रहीं. सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का शो खत्म होने के बाद भी इसकी चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इसी बीच कलर्स चैनल की ओर से बिग बॉस के अगले सीजन को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया गया है. खास बात यह है कि इस शो को सलमान खान नहीं, बल्कि बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख होस्ट करेंगे. दरअसल, हम बात कर रहे हैं बिग बॉस मराठी सीजन 6 की.

शो का प्रोमो हुआ रिलीज

बिग बॉस 19 की समाप्ती के कुछ ही दिनों बाद कलर्स मराठी ने आधिकारिक तौर पर बिग बॉस मराठी सीजन 6 की घोषणा कर दी है. उसका प्रोमो भी टीवी पर देखने को मिल गया है. पिछले सीजन में रितेश देशमुख की होस्टिंग ने हिंदी और मराठी रियलिटी शोज की रेटिंग के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. उनका बेबाक अंदाज, अलग स्टाइल और वीकेंड पर कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने वाला ‘भाऊचा धक्का’ दर्शकों को खूब पसंद आया था. इसी जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए चैनल ने एक बार फिर रितेश देशमुख को ही बिग बॉस मराठी सीजन 6 शो की कमान सौंपी है.

इस दिन से शुरू होगा नया सीजन

बिग बॉस देखने वाले फैंस के लिए सबसे अच्छी खबर यह है कि शो की प्रीमियर डेट भी सामने आ चुकी है. रितेश देशमुख के इस शो को 11 जनवरी 2026 से ऑन एयर किया जाएगा. रिलीज हुए प्रोमो में रितेश अपने खास स्वैग और अंदाज में नजर आए. ढोल-ताशों के साथ उनकी दमदार एंट्री से यह साफ लग रहा था कि इस बार बिग बॉस हाउस का मुकाबला पहले से भी तगड़ा और एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है.

ALSO READ: Gaurav Khanna Reaction: बर्थड पार्टी में तान्या-फरहाना के शामिल न होने पर गौरव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे फर्क नहीं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >