फेम गुरुकुल विनर से कैटरीना कैफ संग हिट गाना: कभी अरिजीत को दी थी मात, फिर कश्मीर शो पर हुआ बखेड़ा... अब BB 20 में होगी काजी तौकीर की एंट्री

‘फेम गुरुकुल’ में अरिजीत सिंह को हराकर स्टार बने काजी तौकीर अब ‘बिग बॉस 20’ के घर में एंट्री के लिए तैयार हैं. 20 साल बाद रियलिटी टीवी पर उनकी वापसी से पहले जानिए उनकी शोहरत, कश्मीर शो कैंसिलेशन और विवादों की पूरी इनसाइड स्टोरी.

Bigg Boss 20 Contestent Qazi Touqeer Controversies: कभी फेम गुरुकुल के रहे विनर, तो कभी अरिजीत सिंह को हराकर जीती फेम गुरुकुल.... कभी अफगान जलेबी में कैटरीना कैफ के साथ की एक्टिंग, तो कभी कश्मीर में शो हुआ रद्द. बिग बॉस 20 का आगाज होने वाला है, ऐसे में विवादों में रहे काजी तौकीर का नाम कनफर्म्ड कंटेस्टेंट्स में शामिल है. सलमान के शो में वह एक बार फिर अपने पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़े किस्से खोलते नजर आएंगे, पर उससे पहले काजी तौकीर की जिंदगी और विवादों पर एक नजर डालते हैं.

फेम गुरुकुल जीतकर स्टार बने थे काजी तौकीर

काजी तौकीर को आज भी दर्शक 2005 के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो फेम गुरुकुल के विनर के तौर पर याद करते हैं. शो में उनके साथ अरिजीत सिंह भी प्रतियोगी थे. फिनाले में काजी तौकीर और रूपरेखा बनर्जी विजेता बने, जबकि अरिजीत सिंह शो से पहले ही बाहर हो गए थे.

काजी की सबसे बड़ी ताकत उनकी फैन फॉलोइंग थी. दर्शकों के वोट ने उन्हें शो का विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई.

काजी तौकीर, फोटो इंस्टाग्राम

यही वजह थी कि उनकी जीत के बाद यह बहस भी शुरू हुई कि सिंगिंग रियलिटी शो में जीत का आधार केवल गायकी होना चाहिए या दर्शकों की लोकप्रियता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है.

अरिजीत सिंह से तुलना ने खींचा था ध्यान

काजी तौकीर के करियर से जुड़ा सबसे चर्चित विवाद उनकी तुलना अरिजीत सिंह से रहा है. समय-समय पर सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों गायकों की तुलना की और यह सवाल उठाया कि फेम गुरुकुल में काजी के विजेता बनने के बावजूद आज अरिजीत सिंह देश के सबसे लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर्स में कैसे शामिल हैं.

इस तुलना पर काजी ने खुद सफाई दी थी. उन्होंने अरिजीत को अपना अच्छा दोस्त बताया और कहा कि दोनों के बीच किसी तरह की प्रतियोगिता नहीं है. काजी ने अरिजीत की तारीफ करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, जलन और इनसिक्योरिटी जैसी चीजों से वह बहुत दूर हैं. काजी ने यह भी कहा था कि कलाकारों की तुलना करना सही नहीं है, क्योंकि हर कलाकार की अपनी अलग जगह होती है. यह भी पढ़ें: कभी रातों-रात बने स्टार, कभी झेली गंदी ट्रोलिंग... क्या बिग बॉस 20 में खुलेंगे कुशल सिंह तंवर (Gullu) के सारे राज?

कश्मीर में शो रद्द होने से खड़ा हुआ था विवाद

काजी तौकीर का विवाद साल 2025 में सामने आया,जब उनका ‘तचार शो’ कश्मीर में आखिरी समय पर रद्द कर दिया गया. अधिकारियों की ओर से जरूरी अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम को आगे नहीं बढ़ाया जा सका. काजी इस शो को लेकर काफी उत्साहित थे क्योंकि वह अपने होम टाउन में अपने लोगों के सामने परफॉर्म करना चाहते थे.

काजी के अनुसार, कार्यक्रम के लिए कलाकारों और साउंड सिस्टम समेत दूसरी तैयारियां की जा चुकी थीं. उन्होंने दावा किया था कि शो रद्द होने से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ. इसके बाद उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील भी की थी.

काजी तौकीर का बिग बॉस 20 में कमबैक क्यों खास है

काजी की बिग बॉस में एंट्री इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि वह लगभग दो दशक बाद किसी बड़े रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं. फेम गुरुकुल के बाद उन्होंने म्यूजिक और एंटरटेनमेंट से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स में काम किया. वह सरकार की दुनिया जैसे रियलिटी शो में भी नजर आए और फिल्मों व म्यूजिक प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Premiere Promo: 'ओ ओ जाने जाना' से 'टन टना टन' तक... ग्रैंड प्रीमियर पर सलमान खान ने 20 गानों पर दी धमाकेदार परफॉर्मेंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >