Bigg Boss 20: चिकन बना आफत, माही विज-आम्रपाली दुबे में छिड़ी ऐसी महाभारत, इस एक लाइन से मचा बवाल

Amrapali Dubey Mahi Vij Fight: बिग बॉस 20 के घर में चिकन बनाने को लेकर माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच जबरदस्त बहस हो गई. माही ने चिकन को अलग अंदाज में बनाने की बात कही, जिसके बाद आम्रपाली ने उन्हें खुद चिकन बनाने को कह दिया.

Amrapali Dubey Mahi Vij Fight: बिग बॉस 20 के घर में प्यार, दोस्ती और राशन के बाद अब चिकन भी लड़ाई की वजह बन गया है. घर में जहां एक तरफ कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्तों की नई केमिस्ट्री बन रही है, वहीं दूसरी तरफ छोटी-छोटी बातें कब बड़ा बवाल बन जाएं, इसका कोई भरोसा नहीं. अब कुछ ऐसा ही ड्रामा देखने को मिला माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच, जहां मामला चिकन पकाने से शुरू हुआ और बात सीधे एक-दूसरे को ‘इग्नोर’ करने तक पहुंच गई.

चिकन को लेकर आम्रपाली दुबे और माही विज में छिड़ी जंग

लाइव फीड अपडेट्स के मुताबिक घर में आम्रपाली दुबे और मैरी कॉम चिकन तैयार कर रही थीं. दोनों अपने काम में लगी थीं कि तभी माही विज वहां पहुंचीं और चिकन बनाने के तरीके पर अपनी राय रख दी. माही ने कहा कि चिकन को हर बार की तरह न बनाकर इस बार कुछ अलग स्टाइल में बनाया जाए. बस फिर क्या था, आम्रपाली ने भी बिना घुमाए-फिराए जवाब दे दिया.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss X Review 7th Episode: कोई 'मेन कैरेक्टर' तो कोई 'टॉक ऑफ द टाउन', जानें बिग बॉस के पहले हफ्ते का पब्लिक रिएक्शन

इस कंटेस्टेंट ने शांत करवाया मामला

आम्रपाली ने माही से साफ कह दिया कि अगर उन्हें इतना ही पता है कि चिकन कैसे बनाना चाहिए, तो वह खुद ही बनाकर देख लें. अब यहां से बातचीत का टोन थोड़ा स्पाइसी हो गया. माही भी पीछे हटने के मूड में नहीं थीं. उन्होंने आम्रपाली से कहा कि ‘तुम मेरे लिए मौजूद ही नहीं हो.’ बस, इस एक लाइन ने पूरे मामले में पेट्रोल का काम किया. इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. बात अब सिर्फ चिकन के स्वाद या उसे बनाने के तरीके तक सीमित नहीं रही, बल्कि दोनों पर्सनल होते चले गए. हालांकि, मामला ज्यादा आगे बढ़ता, उससे पहले यंग डीएसए ने बीच में आकर दोनों को शांत कराने की कोशिश की और आखिरकार इस झगड़े को संभाल लिया. बिग बॉस 20 कलर्स और

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Nomination: दूसरों को बाहर करने निकले थे, खुद ही नॉमिनेट हो गए... बिग बॉस ने कर दिया पूरा गेम खराब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >