बिग बॉस 20 में नहीं दिखेंगे Lock Upp 2 के कंटेस्टेंट्स? पामेला सेरेना ने बताया पूरा मामला

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस की उत्सुकता बनी हुई है, लेकिन लॉक अप 2 के कंटेस्टेंट्स को लेकर आई खबर ने अटकलों पर विराम लगा दिया है. पामेला सेरेना ने बताया कि वे फिलहाल किसी दूसरे रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बन सकते. जानिए पूरी वजह.

Bigg Boss 20: सलमान खान के शो बिग बॉस 20 को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है. इसी बीच लॉक अप 2 के कंटेस्टेंट्स को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जो बिग बॉस 20 की संभावित कंटेस्टेंट लिस्ट को लेकर चल रही अटकलों पर ब्रेक लगा सकता है. दरअसल, लॉक अप 2 खत्म होने के बाद से ही फैंस यह जानने के लिए उत्सुक थे कि क्या इसके कुछ कंटेस्टेंट्स अब बिग बॉस 20 में दिखाई दे सकते हैं. अब लॉक अप 2 की कंटेस्टेंट पामेला सेरेना ने इस बारे में अहम जानकारी दी है.

लॉक अप 2 के कंटेस्टेंट्स को कुछ महीने करना होगा इंतजार

पामेला सेरेना ने बताया है कि लॉक अप 2 के कंटेस्टेंट्स फिलहाल किसी दूसरे रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बन सकते. टेली टॉक इंडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या लॉक अप 2 के कंटेस्टेंट्स अभी बिग बॉस 20 जैसे दूसरे रियलिटी शो कर सकते हैं. इस पर पामेला ने कहा, “कुछ महीनों तक हम कोई दूसरा रियलिटी टीवी शो नहीं कर सकते.”

उन्होंने आगे बताया कि उन्हें काम के कई ऑफर्स मिल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद एक तय वेटिंग पीरियड है. पामेला ने कहा कि ऑफर्स तो बहुत आ रहे हैं और वह आगे काफी बार भारत भी आएंगी. फिलहाल वह भारत में ही हैं और कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं.

पहले भी लॉक अप के कंटेस्टेंट ने जीता था बिग बॉस

हालांकि, लॉक अप और बिग बॉस के बीच कनेक्शन नया नहीं है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण मुनव्वर फारूकी हैं. उन्होंने लॉक अप के पहले सीजन में हिस्सा लिया था और शो के विजेता बने थे. इसके बाद उन्होंने बिग बॉस 17 में एंट्री की और वहां भी ट्रॉफी अपने नाम कर ली. मुनव्वर की इस जर्नी के बाद से ही जब भी लॉक अप का कोई नया सीजन आता है, फैंस यह अनुमान लगाने लगते हैं कि क्या इसके कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस में भी देखा जाएगा.

6 सितंबर से शुरू होगा बिग बॉस 20

सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले बिग बॉस 20 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. शो का प्रीमियर 6 सितंबर से होने वाला है. इसे जियोहॉटस्टार और कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा. कुछ दिन पहले मेकर्स ने शो का नया प्रोमो भी जारी किया था. इसमें सलमान खान ने एक खास हिंट देते हुए कहा, “जो करण-अर्जुन में हुआ था, वो होगा अब बिग बॉस में… तथास्तु!” फिलहाल मेकर्स की ओर से अभी तक पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें: 'बिग बॉस 20' का पहला प्रोमो रिलीज, सामने आई प्रीमियर डेट, सलमान बोले- जो 'करण अर्जुन' में हुआ था, वही होगा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >