Bigg Boss 20 Promo: 'बाहर मिल, तुझे बताता हूं...' बिग बॉस 20 में भिड़े आसिफ और अमन गांधी, काजी ने किया बीच-बचाव

'बिग बॉस 20' के घर में खाने के पैकेट को लेकर आसिफ और अमन गांधी के बीच भयंकर जुबानी जंग छिड़ गई. अमन के फनी एक्सप्रेशन से शुरू हुआ यह विवाद 'बाहर मिल' की धमकी तक पहुंच गया. जानिए क्या है पूरा मामला.

Bigg Boss 20 Promo: 'बिग बॉस 20' के घर में एक्शन और ड्रामे का फुल-ऑन तड़का लग चुका है. नए प्रोमो में आसिफ और अमन गांधी के बीच बातों ही बातों में ऐसा 'महासंग्राम' छिड़ा कि दोनों एक-दूसरे पर आग-बबूला होकर भिड़ने को उतारू हो गए. देखते ही देखते इस जुबानी जंग ने एक हाई-वोल्टेज ड्रामे का रूप ले लिया. इसी बीच बाकी कंटेस्टेंट्स दोनों की लड़ाई को एन्जॉय करते नजर आएं, पर जब लड़ाई ज्यादा बढ़ गयी तो काजी ने बीचबचाव किया.

खाने के पैकेट से शुरू हुआ विवाद

नए प्रोमो में दिखाया गया है कि घर में खाने के एक पैकेट को लेकर बातचीत शुरू होती है. अमन गांधी कप्तान यंग  डीएसए से सवाल करते हैं कि खाने का पैकेट यहां क्यों रखा गया है. इस पर कप्तान जवाब देते हैं कि वह खाने की चीज है और उसे वहीं रखा गया है. इसके बाद अमन, आसिफ से इस मामले में लड़ते  नजर आते हैं.

आसिफ और अमन, फोटो- इंस्टाग्राम

आसिफ उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं कि खाना वहीं रखा हुआ था. लेकिन बातचीत के दौरान अमन के अंदाज और उनके एक्सप्रेशन देखकर माहौल थोड़ा मजेदार भी हो जाता है. अमन काफी बॉडी मूवमेंट और अलग-अलग एक्सप्रेशन के साथ अपनी बात रखते नजर आते हैं, जिससे आसिफ को और गुस्सा आता है.

अमन के एक्सप्रेशन पर हंसे घरवाले

प्रोमो में अमन के अंदाज को देखकर घर के कई कंटेस्टेंट्स अपनी हंसी नहीं रोक पाते. अमन आसिफ से कहते नजर आते हैं, "अरे रख दो ना, जगह बना लो ना..." इस दौरान उनके बोलने का तरीका और बॉडी लैंग्वेज घरवालों के लिए भी मनोरंजन का कारण बन जाती है.

">

हालांकि, यह मजाकिया माहौल ज्यादा देर तक नहीं रहता. बात धीरे-धीरे गर्म होती जाती है और आसिफ का गुस्सा बढ़ जाता है. दोनों के बीच बहस तेज हो जाती है और अमन भी पीछे हटते नजर नहीं आते.

'बाहर मिल, तुझे बताता हूं'- आसिफ

बहस के दौरान आसिफ गुस्से में अमन से कहते हैं, "भर काम नहीं मिल रहा है क्या? जल्दी से काम कर, फटाफट..." इसके बाद दोनों के बीच मामला और गरमा जाता है. आसिफ आगे गुस्से में अमन को बाहर मिलने की बात कहते हैं और कहते हैं कि वहां उन्हें जवाब देंगे.

इस पर अमन भी बिना डरे जवाब देते हैं और कहते हैं, "यहीं बता ना, जो बताना है." दोनों की इस तकरार से घर का माहौल पूरी तरह बदल जाता है.

बाकी कंटेस्टेंट्स ने संभाला मामला

आसिफ और अमन के बीच बढ़ती बहस को देखते हुए घर के दूसरे सदस्य बीच-बचाव करने पहुंचते हैं. बाकी कंटेस्टेंट्स दोनों को शांत कराने और मामला आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश करते दिखाई देते हैं. प्रोमो में जिस तरह दोनों के बीच बहस बढ़ती दिख रही है, उससे साफ है कि आने वाले एपिसोड में यह विवाद काफी दिलचस्प मोड़ ले सकता है.

ये भी पढ़ें: बिग बॉस के घर में छिड़ी महाजंग, इन कंटेस्टेंट्स ने पार की सारी हदें, Weekend Ka Vaar में किसकी होगी शामत?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >