बिग बॉस के घर में छिड़ी महाजंग, इन कंटेस्टेंट्स ने पार की सारी हदें, Weekend Ka Vaar में किसकी होगी शामत?

Bigg Boss 20 Episode 5 Highlights: बिग बॉस के घर में पांचवें एपिसोड ने ऐसा तूफान मचाया कि हर तरफ बस ड्रामा ही ड्रामा नजर आया. स्काउट के तीखे तेवर और कथित धमकी से लेकर यंग डीएसए और कनिका मान की आमने-सामने की जंग तक, घर का माहौल पूरी तरह गरमा गया. उधर अमन और आसिफ की भिड़ंत ने भी आग में घी डालने का काम किया. फिर बिग बॉस ने नियमों की धज्जियां उड़ाने पर घरवालों का 30 फीसदी राशन काटकर ऐसा झटका दिया कि सबके होश उड़ गए.

Bigg Boss 20 Episode 5 Highlights:बिग बॉस के घर में पांचवें दिन ऐसा ड्रामा देखने को मिला, जिसने पूरे घर का माहौल ही बदल दिया. एक तरफ स्काउट के तेवर ने बिग बॉस को ही टेंशन में डाल दिया, तो दूसरी तरफ यंग डीएसए और कनिका मान की भिड़ंत ने घर में आग लगा दी. कप्तानी, नियम, राशन और रिश्तों के बीच घरवालों के बीच जमकर घमासान देखने को मिला.

कप्तान बनते ही यंग डीएसए के बदले तेवर

यंग डीएसए के कप्तान बनते ही तेवर भी बदले-बदले नजर आए. पहले किचन के काम को लेकर कनिका मान से उनकी बहस हुई और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे पर जमकर बरसने लगे. यंग ने कनिका से रात का किचन साफ करने को कहा, जिस पर वह भड़क गईं और बोलीं कि उन्हें बार-बार ऑर्डर न दिए जाएं. इसके बाद बाथरूम को लेकर भी दोनों आमने-सामने आ गए. यंग ने कनिका के मेल बाथरूम में जाने पर सवाल उठाया और उनकी बात न सुनने को डिसरिस्पेक्टफुल बताया. कनिका ने भी पलटकर कह दिया कि “कैप्टन ही बने हो, यहां के बादशाह नहीं”. जवाब में यंग ने भी कहा कि वह बचपन से बादशाह रहे हैं.

अमन और आसिफ की भिड़ंत ने बढ़ाया पारा

घर में अमन और आसिफ खान के बीच भी जमकर बहस देखने को मिली. अमन ने आसिफ की एक्टिंग पर सवाल उठाया तो आसिफ ने पलटकर कहा कि “टीवी पर लोग देख रहे हैं, मेरी एक्टिंग देखनी है तो देख लेना”. आसिफ कहते हैं कि मुझे देखनी भी नहीं है. पहले जाकर अपना मुंह ठीक कर, जो दोनों तरफ से पचका हुआ है.

मैरी कॉम का कॉन्फिडेंस देख दंग रह गए घरवाले

वहीं मैरी कॉम ने अपनी उपलब्धियों को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. सानिया मिर्जा, साइना नेहवाल और पीटी उषा जैसी दिग्गज महिलाओं का जिक्र होने पर मैरी कॉम ने कहा, “मेरे जैसा किसी ने नहीं किया है.” काजी ने भी उनकी बात का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने जो हासिल किया है, वह हर किसी के बस की बात नहीं.

इस पर मैरी कॉम ने गर्व से कहा, “हां, मैं 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन हूं.”

आम्रपाली और माही विज के बीच भी हुआ पंगा

आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच उस वक्त बहस हो गई, जब आम्रपाली ने मजाक में कहा कि आज उदिति के हाथ का खाना पड़ेगा. माही ने उनकी इस बात को ‘बिलो द बेल्ट’ बताया, जिस पर आम्रपाली ने उन्हें अपने मामले में दखल न देने की बात कही और कहा कि उन्हें ऐसी बातें पसंद नहीं हैं. वहीं बाद में उदिति ने माही से आम्रपाली की शिकायत करते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि आम्रपाली ने ऐसा क्यों कहा कि उनके हाथ का खाना खाने से कुछ हो जाएगा. भोजपुरी क्वीन ने भी साफ शब्दों में कहा कि वह किसी से ज्ञान लेने नहीं आई हैं, बल्कि ज्ञान अपने घर से लेकर आई हैं और कोई उनसे टेढ़ा न पड़े, वरना वह चुप नहीं बैठेंगी.

यंग ने की अरिजीत सिंह की जमकर तारीफ

ड्रामा और लड़ाई के बीच घर में म्यूजिक का तड़का भी लगा. यंग डीएसए ने अरिजीत सिंह को अपना फेवरेट बताते हुए उनकी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि अरिजीत देश के बेहतरीन सिंगर्स में से एक हैं और आज भी जमीन से जुड़े हुए हैं.इसके बाद काजी ने अरिजीत का फेमस गाना ‘तुम ही हो’ गाया और अपनी दीवानगी जाहिर करते हुए कहा, “आई लव यू अरिजीत सिंह”

बिग बॉस ने काटा 30 फीसदी राशन

एपिसोड के आखिर में बिग बॉस ने घरवालों को बड़ा झटका दिया. लगातार नियम तोड़ने के चलते बिग बॉस ने घर का 30 फीसदी राशन काटने का ऐलान कर दिया. राशन कटते ही घरवालों के होश उड़ गए और यंग डीएसए ने बिग बॉस से माफी मांगते हुए भरोसा दिलाया कि अब ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी. कुल मिलाकर पांचवां एपिसोड धमाकेदार लड़ाई, बदलते रिश्तों, कप्तानी के रौब, इमोशन और एंटरटेनमेंट से भरपूर रहा। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि स्काउट की धमकी और यंग-कनिका की जंग के बाद बिग बॉस के घर में अगला बवाल किस बात पर होगा. वीकेंड का वार आने वाला है. सलमान किसकी क्लास लगाएंगे, ये आने वाले एपिसोड में पता चलेगा.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Updates: बिग बॉस के घर में शुरू हुई गुल्लू और लवप्रीत की फ्लर्टिंग, क्यूट केमिस्ट्री का वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >