Bigg Boss 20 Episode 4 X Review: SidNaaz की यादों से इमोशनल हुआ घर, काजी-उदिति के फ्लर्ट ने खींचा ध्यान

‘बिग बॉस 20’ के चौथे एपिसोड में 20 साल के आइकॉनिक सफर ने सभी को भावुक कर दिया. वहीं काजी-उदिति की नई केमिस्ट्री और कनिका मान व यंग डीएसए की तीखी बहस ने घर का पारा बढ़ा दिया है.

Bigg Boss 20 Day 4th X Review: बिग बॉस 20’ का घर इन दिनों सिर्फ लड़ाई-झगड़ों और कंटेस्टेंट्स की नोकझोंक तक सीमित नहीं है. शो में कभी कंटेस्टेंट्स के बीच बनती दोस्ती दर्शकों को पसंद आ रही है तो कभी उनके मजेदार वन-लाइनर्स सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहे हैं. चौथे एपिसोड में मेकर्स ने ‘बिग बॉस’ के 20 साल के सफर की यादें ताजा कर दर्शकों और घरवालों को इमोशनल कर दिया। वहीं, काजी तौकीर और उदिति सिंह की बातचीत ने भी लोगों का ध्यान खींचा.

20 साल का सफर, आंखों में आई नमी

एपिसोड में बिग बॉस के घर में “20 Years of Bigg Boss” नाम से एक खास फुल जर्नी वीडियो दिखाया गया. इसमें शो के दो दशकों के सफर के दौरान सामने आए कई यादगार, भावुक और मजेदार पलों को शामिल किया गया. वीडियो में शो से जुड़े कई चर्चित चेहरों और आइकॉनिक कंटेस्टेंट्स की झलक देखने को मिली.

">

बिग बॉस की यह पुरानी यादें देखकर घरवालों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स भी इमोशनल नजर आए. 20 सालों में शो ने कई ऐसे कंटेस्टेंट्स दिए, जिनकी पहचान बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद और भी बड़ी हो गई। सिद्धार्थ, गौतम, हिना जैसे चर्चित नामों से लेकर कई अन्य दिग्गजों की जर्नी को याद करना फैंस के लिए किसी नॉस्टैल्जिक ट्रिप से कम नहीं था.

">

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो को बिग बॉस की विरासत को सेलिब्रेट करने वाला खूबसूरत पल बताया. कई यूजर्स ने कहा कि शो के पुराने सीजन और कंटेस्टेंट्स की झलक देखकर उन्हें बिग बॉस के शुरुआती दिनों की याद आ गई.

‘ब्रेनरॉट’ कंटेस्टेंट का वन-लाइनर हुआ वायरल

हालांकि, एपिसोड में घर के कुछ कंटेस्टेंट्स ने अपने मजेदार अंदाज से माहौल हल्का कर दिया. खासकर यंग डीएसए कंटेस्टेंट का वन-लाइनर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. एक X यूजर ने पोस्ट किया, जिसमें वह यंग के  बिग बॉस से मजाकिया अंदाज को दिखा रहे है. वीडियो में यंग आम्रपाली से लड़ते नजर आए.

">

उन्होंने कहा, “बिग बॉस, आप पानी नहीं छोड़ते तो मैं इसके आंसुओं से नहाता."

इस डायलॉग को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने कंटेस्टेंट को सीजन का ‘सबसे ब्रेनरॉट’ कंटेस्टेंट तक कहना शुरू कर दिया. उसकी बेतुकी लेकिन मजेदार बातें और अचानक आने वाले वन-लाइनर्स दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं.

काजी तौकीर और उदिति सिंह की केमिस्ट्री पर फैंस की नजर

दूसरी तरफ, काजी तौकीर और उदिति सिंह के बीच बढ़ती बॉन्डिंग भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. एपिसोड में काजी उदिति के साथ फ्लर्ट करते नजर आए. दोनों के बीच की बातचीत में जिस तरह की सहजता और क्यूट बन्टर देखने को मिला, उसने फैंस को दोनों की जोड़ी के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया.

">

X पर एक यूजर ने काजी की कल्पना शक्ति की तारीफ करते हुए लिखा कि उनकी “imagination तो अलग level” की है. वहीं, कुछ फैंस ने दोनों की केमिस्ट्री को ‘suspiciously adorable’ बताया.

कनिका और DSA के बीच हुई तीखी बहस 

एपिसोड में कनिका मान और यंग डीएसए के बीच तीखी बहस देखने को मिली। चेंजिंग रूम में यंग ने कनिका को लेकर कहा, "यह मेल वॉशरूम में गई थीं और मैं तब से आवाज़ दे रहा हूं, इन्होंने सुना ही नहीं।" इस पर कनिका ने जवाब दिया, "मैंने पानी चलाया था, वहां  मंत्र नहीं पढ़ रही थी." यह बहस इतनी बढ़ गई कि कनिका ने गुस्से में कहा, "तुम सिर्फ कैप्टन बने हो, यहाँ के बादशाह नहीं.

">

उनकी लड़ाई बिग बॉस के घर में क्या ट्विस्ट लेकर आएगी यह तो आने वाला वक्त  बताएगा।

X पर छाया मिला-जुला रिएक्शन

कुल मिलाकर ‘बिग बॉस 20’ का यह हिस्सा इमोशन, नॉस्टैल्जिया, कॉमेडी और नई केमिस्ट्री का दिलचस्प मिक्स रहा. एक तरफ 20 साल पुराने सफर ने दर्शकों को शो की विरासत याद दिलाई, वहीं दूसरी तरफ कंटेस्टेंट्स के मजेदार पल मौजूदा सीजन को सोशल मीडिया पर चर्चा में बनाए हुए हैं.

यह  भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Episode 3: रूम नंबर 20 का खुला राज, क्या कनिका मान होगी बेघर, सिडनाज की केमिस्ट्री देखकर रोए घरवाले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >