Bigg Boss 20 Episode 3: आसिफ ने काजी को दिया धक्का, फिर मारने के लिए दौड़े, कहा- हवा में उड़ा दूंगा

बिग बॉस 20, फोटो- इंस्टाग्राम
दोस्तों, डे 3 आते-आते बिग बॉस के घर का माहौल पूरी तरह गरमा चुका है, जो लोग कल तक एक-दूसरे के साथ हंसते-बोलते नजर आ रहे थे, आज उन्हीं के बीच शुरू हो गई है टेंशन, तकरार. आज घर में सिर्फ बातें नहीं हुईं… एक तरफ रिश्तों की गर्माहट दिखाई दी, तो दूसरी तरफ छोटी-छोटी बातों ने बड़ा रूप लेना शुरू कर दिया. कहीं ईगो क्लैश, कहीं नोकझोंक, कहीं दोस्ती की शुरुआत और कहीं ऐसा मोमेंट जिसने पूरे घर का माहौल बदल दिया.
गुल्लू और कनिका की केमिस्ट्री देखें
आसिफ-काजी भूले रूल्स दे दिया धक्का
आसिफ ने काजी को दिया धक्का, फिर मारने के लिए दौड़े
काजी और आसिफ में तगड़ी लड़ाई हुई. दोनों ने एक दूसरे को गाली दी. फिर एक दूसरे को फाड़ने की बात करने लगे. आसिफ ने काजी को धक्का देकर गिरा दिया.
फिर भोजपुरी क्वीन आई और बोली कि तुम सबसे बुरी एनर्जी हो इस टास्क के. क्या कर लेगा मुझे.
फिर काजी कहते हैं कि ये थप्पड़ से मर जाएगा मेरे
फिर आसिफ भागते हुए उसे मारने पहुंचते हैं.
काजी बुली करते हैं और कहते हैं कि तुम मेरे आगे कुछ नहीं हो.
आम्रपाली कहती है, काजी को हटाओं टास्क से ... लड़कियों को धक्का दे रहा है. कनिका को भी धक्का दे दिया.
कैप्टेंसी टास्क हुआ शुरू
अब घर का माहौल बदल जाएगा, क्योंकि यंग डीएसए, गुल्लू और आसिफ खान में से कोई पहला कैप्टन बनेगा.
वहीं कनिका, अर्शिफा और उदिति में से कोई पहला लाइफ खोने वाला सदस्य भी बन जाएगा.
सीजन की पहली कैप्टेंसी है डायलॉग हो जाए...
यंग कहते हैं, क्या बोलूं मुझे तो ट्रॉफी लेकर घर जाना होगा, मां ने फ्रिज पर रखने को बोला है, नहीं तो घर आने से मना कर दिया है
फिर आसिफ कहते हैं, दाल बाटी चूरमा, घसीट दी मैंने बड़े बड़े सूरमा
गुल्लू कहते हैं, पिक्चर अभी बाकी है.
बिग बॉस कहते हैं, तीनों दावेदार कुर्सी पर बैठेंगे और पॉपकोर्न देखकर फिल्म देखेंगे.
पॉपकोर्न घरवाले देंगे.
घरवाले दावेदार के टब में देंगे. जिसमें ज्यादा होगा, वह जीत जाएगा.
माही विज संचालक बनती हैं.
गुल्लू को कनिका मान से हुआ प्यार
ईशा रिखी ने गुल्लू को कहा कि क्या तुम्हें प्यार हो गया है, आओं तुम्हारी सेटिंग करवाती हूं.
फिर ईशा कनिक मान के पास जाती हैं और कहती हैं कि लड़के को तुमसे प्यार हो गया है. तुम्हारे नाम पर अजीब टाइप हंसता है.
फिर कनिका सीरियस होकर कहती हैं कि मुझे घर में कोई लव एंगल नहीं चाहिए. ये बाहर भी ऐसा ही जाएगा.
ईशा कहती है कि तेरे मन में कुछ नहीं है. वह कहती हैं नहीं. होगा क्या ना छोटी मोटी चीज जूसेज बन जाएगी. मुझे अकेले खेलना है.
मेरी कॉम ने लड़कियों को दिखाया नीचा
मैरी, काजी संग घर की लड़कियों की चुगली करती हैं. वह कहती हैं कि अजीब लगता है, जब ये लोग इतना मेकअप करके रहती हैं. मैं जब शॉपिंग जाती हूं, तब इतना करती हूं. फिर काजी कहते हैं कि आप वैसे ही इतनी सुंदर हो.
मैरी यहां भी चुप नहीं होती, वह कहती हैं कि अजीब लगता है देखकर.
बिग बॉस में आम्रपाली संग आसिफ, रोहेद ने की मस्ती
रोहिद खान मजाक के मूड में कहते है, आम्रपाली है भोजपुरी इंडस्ट्री की दिवाली, एक दिन बनेगी किसी की घरवाली.
फिर आसिफ खान कहते हैं, किसी की घरवाली बनेगी, इस बात का मुझे खेद है, एक मेरा बहुत अच्छा दोस्त वह रोहेद हैं.
फिर माही विज कहते हैं, आसिफ भाई है मन के अच्छे बाहर जा सूख रहे हैं कच्छे.
फिर आम्रपाली कहती हैं, गुल्लू कहता है मैं हूं गुल्लू फिर भी पकड़ कर चलता है, कनिका का पल्लू.
आम्रपाली ने इस शख्स को कहा जीजू
आम्रपाली यादव मस्ती मूड में रहती हैं और माही विज को कहती हैं कि रोहिद खान ने आपसे मैचिंग पैंट्स पहनी है. वाह रे .
भोजपुरी क्वीन कहा कि अब उन्हें जीजू के नजर से मैं देखूंगी.
वह कहती हैं कि आप ननद वाला काम करोगी बस.
मेरी कॉम की हुई बहस
मैरी कॉम आज घर में काफी गुस्से में दिखी. किचन में मनोज तिवारी की बेटी से जा भिड़ी. उन्होंने कहा सिर्फ खाने के लिए मत घुसों. काम करों.
मैरी कॉम ने कहा कि कल से आप सिर्फ खाये जा रहे हो. फिर स्टारकिड कहती हैं कि मुझे मत बोलो.
बॉक्सर कहती हैं कि मैं खाना भी बनाती हूं, ट्रेनिंग भी करती हूं. सारी दुनिया मेरी इज्जत करती है ये नहीं करती है.
काजी बचपन में थे वैज्ञानिक
काजी जब बच्चे थे तो वह वैज्ञानिक थे. कनिका कहती है कि ये बड़े होकर बनते हैं. आपने क्या आविष्कार किया. तो वह जोर से हंसने लगते हैं.
मनोज तिवारी की बेटी को मैरी कॉम ने कहा, मोटी रीति
मैरी कॉम ने आसिफ खान और लव गिल के सामने कहा कि जब मैंने खाना बनाया तो कोई नहीं आया, जब खूशबू आने लगा तो मोटी रीति आई और कहा कि मुझे ये खाना है, दे दो ना. फिर खाकर तुरंत और लेने आ गई. तब पकौड़ा बनाया तो वह भी ले ली.
बाद में मुझे ही नॉमिनेट कर दिया.
तभी पंचायत के दामाद ने उन्हें टोका और कहा कि मोटी मत बोलो, क्योंकि ये टीवी पर अच्छा नहीं लगता है.
आसिफ खान ने माही विज का काम करने से किया मना
माही विज ने पंचायत के दामाद जी को कहा कि ग्रीन बना दें, तो उन्होंने साफ तौर पर मना कर दिया. उन्होंने कहा कि मैं कुछ नहीं करूंगा. मैं किसी का नौकर नहीं हूं.
फिर माही कहती हैं कि नेक्सट वीक में आपको हिट लिस्ट में डाल दूंगी.
तो वह कहते हैं कि मैं किसी को कुछ नहीं बोलता तो मुझे भी मत कहना.
भोजपुरी और रैपर का संगम
आम्रपाली दुबे और यंग साथ में रोटी बनाते हुए दिखे. भोजपुरी एक्ट्रेस ने कहती हैं कि क्या रोटी बनाई है, प्लीज कैमरे में दिखाओं, तो कहते हैं कि मुझे रील नहीं कटवानी. तो आम्रपाली कहती हैं, क्यों अपनी मां को दिखाओ. तो रैपर कहते हैं कि वो देख रही हैं.
BIGG BOSS 20 में आधी रात मचा हड़कंप... काजी तौकीर ने ऐसा डराया कि घरवालों की नींद ही उड़ गई
सिंगर काजी तौकीर बिग बॉस 20 के सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट्स बन गए हैं. शो में उनकी मस्ती और अजीबो-गरीब हरकतों के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, लेकिन इस बार काजी ने ऐसा कारनामा कर दिया कि पूरे घर में डर का माहौल बन गया. हाल ही के एपिसोड में जब पूरा घर गहरी नींद में था, तभी उन्होंने अचानक ऐसा करना शुरू कर दिया, मानो उन्होंने रात के सन्नाटे में कुछ सुपरनैचुरल देख लिया हो. हालांकि बाद में खुलासा किया कि ये पूरा मामला सिर्फ एक प्रैंक था. उन्होंने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जानबूझकर ये एक्ट किया था.
बिग बॉस के घर में क्या मजेदार होगा आज
बिग बॉस 20 के डे 3 में अब माहौल बिल्कुल बदल चुका है… क्योंकि घर में शुरू हो चुका है असली खेल, असली टकराव और असली ड्रामा. पहले दो दिनों में जो रिश्ते बनते दिखाई दे रहे थे, क्या आज वही रिश्ते टूटने वाले हैं? कौन किसके साथ है… कौन किसके खिलाफ है… और सबसे बड़ा सवाल, कौन खेल रहा है दिल से और कौन खेल रहा है दिमाग से? आज के लाइव में हम करेंगे हर छोटी-बड़ी हलचल की बात, हर कंट्रोवर्सी का खुलासा और घर के अंदर चल रही हर कहानी का बारीकी से रिव्यू.