Bigg Boss 20 Contestent Rhiti Tiwari Relation with M.S. Dhoni: भोजपुरी स्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों ‘बिग बॉस’ के घर में एंट्री के कारण काफी चर्चे में है. रीति, मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं. शो में वह अपने गाने के हुनर को लेकर पॉपुलर हो रही हैं. बिग बॉस के नए प्रोमो में वह मैरी कॉम से लड़ते हुए भी नजर आ रही हैं. शो में उनके पहुंचते ही उनके परिवार के दूसरे सदस्यों को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है.
इसी कड़ी में उनके सगे मामा अरुण पांडे का नाम सामने आया है, जिनका क्रिकेट और बिजनेस की दुनिया से गहरा रिश्ता रहा है. आइये जानते है, रीति महेंद्र सिंह धोनी के परिवार से कैसे ताल्लुक रखती हैं.
धोनी के साथ है खास रिश्ता
अरुण पांडे का सबसे चर्चित कनेक्शन पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी से रहा है. अरुण लंबे समय तक धोनी के बिजनेस पार्टनर और मैनेजर रहे. 2010 के आसपास, जब धोनी का एक स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला था, तब कई बड़ी कंपनियां उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहती थीं. लेकिन धोनी ने अपने दोस्त अरुण पांडे और उनकी कंपनी रीति स्पोर्ट्स पर भरोसा जताया.
इतना ही नहीं रानी तिवारी अरुण पांडे की बहन है, और इस हिसाब से धोनी रीति के मामा हुए. धोनी रानी तिवारी के एक म्यूजिक एल्बम में भी दिख चुके है.
भांजी के नाम पर रखी कंपनी का नाम
अरुण पांडे ‘रीति स्पोर्ट्स’ के फाउंडर हैं. खास बात यह है कि उन्होंने अपनी कंपनी का नाम अपनी भांजी रीति तिवारी के नाम पर रखा था. यह स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी आगे चलकर भारतीय खेल जगत में एक जाना-पहचाना नाम बनी. कंपनी ने कई बड़े खिलाड़ियों के प्रोफेशनल और कमर्शियल कामों को संभाला.
धोनी के ब्रांड को बनाने में निभाई अहम भूमिका
अरुण पांडे ने धोनी के नाम को एक बड़े ब्रांड के तौर पर स्थापित करने के लिए कई बिजनेस वेंचर से जुड़े काम किए. इनमें ‘स्पोर्ट्सफिट’ भी शामिल था. इसके अलावा वह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के को-प्रोड्यूसर भी रहे हैं. इस फिल्म ने धोनी की लोकप्रियता को क्रिकेट से आगे आम दर्शकों तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई.
