रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने शादी के महज पांच महीने बाद अलग होने की अनाउंसमेंट की. इस शॉकिंग खबर के बाद अब ईशा अपनी जिंदगी का एक बिल्कुल नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं. जी हां, वह सलमान खान के घर यानी बिग बॉस 20 में एंट्री कर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. रियालिटी शो का नया प्रोमो सामने आया. जिसको देखकर नेटिजन्स का कहना हैं कि ये ईशा रिखी ही हैं. क्लिप में वह अपनी पर्सनल लाइफ को याद करते हुए बेहद इमोशनल और रोती हुई नजर आ रही हैं.
ईशा रिखी का बिग बॉस 20 से प्रोमो हुआ आउट
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट प्रोमो मेंईशा रिखी की ब्लर इमेज और शैडो दिखाई जाती है. इसमें वह ग्लैमरस पोज देती हैं और कहती हैं, ''मैं पंजाबी और हिंदी फिल्म में एक्टिंग कर चुकी हूं, वो मेरे लाइफ का बेस्ट फेज था. उसके बाद मुझे प्यार हुआ और जो कुछ भी मैंने फेस किया.'' इतना कहते हुए वह इमोशनल होकर रोने लगती हैं. इसके बाद वह कहती हैं, ''जब आपका ट्रस्ट कुछ रिश्तों से टूटता है तो…''
नेटिजन्स ने ईशा रिखी का प्रोमो देख कही ये बात
बिग बॉस 20का प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्शन देने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा, ''बादशाह की वाइफ ईशा रिखी.'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, बादशाह की बेगम. एक अन्य यूजर ने लिखा, ''पहली को भी प्यार हुआ था, दूसरी को भी प्यार हुआ, लेकिन बादशाह को प्यार नहीं होता.''
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में ये 13 स्टार्स मचा सकते हैं धमाल, भोजपुरी बवाल की ये एक्ट्रेस भी ग्लैमरस अदाओं से करेंगी इम्प्रेस
ईशा रिखी और बादशाह के अलग होने पर अपडेट
1 सितंबर को बादशाहऔर ईशा रिखी ने कन्फर्म किया कि उन्होंने आपसी सहमति से अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है. दोनों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि अब वे अपनी-अपनी जिंदगी में अलग रास्तों पर आगे बढ़ेंगे. उन्होंने लोगों और मीडिया से इस मुश्किल समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की. साथ ही, दोनों ने साफ कर दिया कि इस मामले पर यही उनका पहला और आखिरी स्टेटमेंट होगा और उनके रिश्ते को लेकर किसी तरह की अटकलें या कयास न लगाए जाएं.
