बिग बॉस 20 में ऐसा बवाल मचा कि घर का माहौल देखते ही देखते युद्ध के मैदान में बदल गया. भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे और काजी तौकीर खान के बीच हुई तीखी बहस ने पूरे घर का पारा चढ़ा दिया. बात एक टास्क से शुरू हुई, लेकिन पल भर में दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए.
काजी और आम्रपाली में हुई भयंकर लड़ाई
भोजपुरी क्वीन आम्रपाली फायर मोड में आते हुए काजी से कहती हैं, “हद में रह तू.” वहीं काजी और आसिफ के बीच भी लड़ाई बढ़ रहा होता है. उनका कहना है कि काजी लड़कियों को धक्का दे रहा हैं और बुरी तरह उनके ऊपर चढ़ रहा हैं, ऐसे में कौन लड़की यहां जाकर खेलेगी. इसी दौरान काजी आसिफ को चुनौती देते हुए कहता हैं कि अगर उसे फिजिकल होना है तो हो जाए. मामला बढ़ता देख तन्मय बीच में आते हैं और आसिफ-काजी को अलग करते हैं. आम्रपाली भड़क जाती है और काजी को लेकर कहती हैं, “सबसे ज्यादा नेगेटिव और खराब एनर्जी तेरे से आती है, हद में रह तू...आज मैं इसकी जिंदगी हराम कर दूंगी.”
आम्रपाली को यंग ने कहा- वैसलीन लगाकर सोजा
फिर भोजपुरी स्टार, यंग डीएसए से जाकर भिड़ीं. रैपर भड़कते हुए कहते हैं कि तू कबसे लड़के सब लड़के सब क्या बोल रही है. हम लोग तो नहीं बोलते हैं कि वो कैसे आकर मेरे पर चढ़ गई. तो आम्रपाली सफाई देते हुए कहती हैं कि मैंने आपको नहीं बोला है. मैं काजी पर इल्जाम लगा रही हूं और मैं उसी का नाम ले रही हूं. फिर यंग कहते हैं, लड़के बोला है. दोनों अपना पॉइंट्स क्लियर करते हैं. फिर रैपर कहते हैं, ज्यादा मत बोल... जा वैसलीन लगाकर सोजा. यह सुनकर बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए. इधर काजी अपना पोज देने में लगे रहे और कहा कि मैं नाम कमाने आया हूं.
