Bigg Boss 20: Salman Khan के शो में होगी Aamir Khan के छोटे भाई Faissal Khan की एंट्री?, तैयार हो जाइये नए ड्रामे के लिए

बिग बॉस 20' में नजर आ सकते हैं आमिर खान के भाई फैसल खान. 2022 में ऑफर ठुकराने के बाद अब फैसल के शो में आने की खबरों ने फैंस का बज बढ़ा दिया है.

Faisal Khan in Bigg Boss 20: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ जल्द ही दर्शकों के बीच दस्तक देने वाला है.  शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर लगातार नए नाम सामने आ रहे हैं. अब एक रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान के छोटे भाई और एक्टर फैसल खान का नाम भी चर्चा में आ रहा है. माना जा रहा है कि फैसल खान ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि, अभी तक शो के मेकर्स की ओर से उनकी एंट्री की ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं हुई हैं.

Faissal Khan was Approached For Bigg Boss in 2022 But He Rejected it: 2022 में फैसल खान ने ठुकरा दिया था बिग बॉस का ऑफर

अगर फैसल खान इस सीजन में शो में शामिल होते हैं, तो यह उनका पहला रियलिटी शो होगा. खास बात यह है कि उन्हें इससे पहले साल 2022 में भी ‘बिग बॉस’ के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने उस समय शो में आने से साफ इनकार कर दिया था.

उस वक्त फैसल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह खुद को किसी घर में कैद महसूस नहीं करना चाहते. उन्होंने कहा था कि ‘बिग बॉस’ में कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा किया जाता है, जहां लड़ाई और बहस के साथ मानसिक दबाव भी रहता है। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें पैसों की जरूरत नहीं है और वह आजादी से जिंदगी जीना पसंद करते हैं.

Faissal Khan on Relation with Aamir Khan: आमिर खान के साथ रिश्ते को लेकर रह चुके हैं सुर्खियों में

फैसल खान लंबे समय से अपने परिवार और खासकर भाई आमिर खान के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में रहे हैं. उन्होंने पास्ट  में परिवार के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे. फैसल का दावा था कि उन्हें करीब एक साल तक घर में सीमित रखा गया और उनके फोन तथा आने-जाने पर पाबंदी थी. उन्होंने मेन्टल हेल्थ से जुड़े दावों पर भी आपत्ति जताई थी.

हालांकि, फैसल के परिवार की ओर से उनके इन दावों का खंडन किया गया था और मीडिया से उनकी बातों को अलग तरीके से पेश न करने की अपील भी की थी. समय के साथ फैसल के रुख में बदलाव देखने को मिला. साल 2026 में एक पॉडकास्ट में उन्होंने अपने परिवार से  पब्लिक्ली रूप से कही गई बातों के लिए माफी मांगी.

फैसल ने कहा कि उन्हें परिवार की निजी बातों को सार्वजनिक नहीं करना चाहिए था. उन्होंने यह भी इच्छा जताई कि भविष्य में आमिर के साथ उनका रिश्ता बेहतर और मजबूत हो.

यह भी पढ़ें: 'तथास्तु मेरी जान...': Bigg Boss 20 के दूसरे प्रोमो में सलमान खान ने दिया सरप्राइज, 'वरदान' वाले बयान से मचा हंगामा

If Faissal Enters in Bigg Boss 20 Old Secrets Will be Revealed: बिग बॉस 20 में आए तो क्या खुलेंगे पुराने राज?

फैसल खान की एक्सपेक्टेड एंट्री इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि वह अपनी जिंदगी और परिवार से जुड़े विवादों को लेकर पहले खुलकर बोल चुके हैं। ‘बिग बॉस’ के घर में कंटेस्टेंट्स अक्सर अपनी निजी जिंदगी, रिश्तों और पुराने अनुभवों के बारे में बात करते हैं.

आमिर खान एंड फैसल खान, फोटो- इंस्टाग्राम

ऐसे में अगर फैसल शो का हिस्सा बनते हैं, तो दर्शकों की नजर उनके और आमिर खान के रिश्ते पर जरूर रहेगी. हालांकि, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि वह शो में परिवार से जुड़े किसी मुद्दे पर बात करेंगे या नहीं.

Bigg Boss 20 Premiere on September 06: बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को

‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होने की खबर है और सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे. फैसल खान की एंट्री को लेकर फिलहाल रिपोर्ट्स सामने आई हैं, लेकिन आधिकारिक घोषणा का इंतजार है. अगर उनकी एंट्री होती है, तो यह निश्चित तौर पर इस सीजन के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: क्या ये 6 चेहरे सलमान खान के शो में मचाएंगे धमाल? नामों ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >