Bigg Boss 19: कौन हैं पॉपुलर यूट्यूबर मृदुल तिवारी? करोड़ों में है कमाई, इस विवाद का रह चुके हैं हिस्सा

Bigg Boss 19: बिग बॉस को लेकर दर्शकों में हमेशा ही उत्साह रहता है. अब बिग बॉस सीजन 19 का आगाज हो गया है और नए सीजन में एक से बढ़कर एक धमाकेदार स्टार्स ने शिरकत की है. इसमें सोशल मीडिया सेंसेशन मृदुल तिवारी का नाम भी शामिल है. आइये जानते हैं उनके बारे में सबकुछ.

Bigg Boss 19: टेलीविजन के सबसे बड़े रियलिटी शो में से एक बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. सलमान खान ने स्वैग में नए सीजन का आगाज किया. फैंस सभी कंटेस्टेंट्स को देखकर सुपरएक्साइटेड हो गए. इसमें सोशल मीडिया स्टार मृदुल तिवारी ने कदम रखा है. आइय़े जानते हैं उनके नेटवर्थ और पर्सनल लाइफ के बारे में.

मृदुल तिवारी कौन हैं?

जाने-माने यूट्यूबर और सोशल मीडिया पर्सनालिटी मृदुल तिवारी बिग बॉस 19 के घर में एंट्री कर चुके हैं. अपने मजाकिया देसी कॉमेडी को लेकर वह काफी पॉपुलर हैं. 8 जुलाई 2000 को जन्मे 24 वर्षीय इन्फ्लुएंसर ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है.

यूट्यूब पर इतने हैं मृदुल के सब्सक्राइबर

यूट्यूब पर उनका एक चैनल भी है, जिसमें 19 मिलियन से ज्य़ादा सब्सक्राइबर हैं. इंस्टाग्राम पर, उनके 4.7 मिलियन फॉलोअर्स का एक मजबूत फैन बेस है. उत्तर प्रदेश के इटावा से ताल्लुक रखने वाले मृदुल वर्तमान में नोएडा में रहते हैं. स्टारडम की उनकी जर्नी 2019 में शुरू हुई,  जब स्कूल पर बेस्ड एक वीडियो वायरल हुआ और जिसने उनके करियर को पूरी तरह से बदल दिया. तब से, उन्होंने लगातार कॉमेडी से भरपूर कंटेंट बनाया है. रिपब्लिक वर्ल्ड की रिपोर्ट मानें तो उनकी नेटवर्थ 7 करोड़ है.

विवादों का हिस्सा रहे थे मृदुल

कंटेंट क्रिएटर को लग्जरी कारों का काफी शौक है. उनके कलेक्शन में कथित तौर पर लगभग 12 हाई-एंड कारें शामिल हैं, जिनमें ऑडी, मर्सिडीज़ और बीएमडब्ल्यू जैसे ब्रांड शामिल हैं. हर सफलता में उतार-चढ़ाव आते हैं, और यूट्यूबर मृदुल तिवारी को भी एक ऐसा ही झटका लगा. जब नोएडा के सेक्टर 94 में एक चौंकाने वाली घटना हुई, जब एक लाल लेम्बोर्गिनी ने एक निर्माणाधीन इमारत के पास फुटपाथ पर काम कर रहे दो मजदूरों को टक्कर मार दी. गाड़ी मृदुल नहीं चले रहे थे, लेकिन लेम्बोर्गिनी उनके नाम पर ही रजिस्टर्ड था.

यह भी पढ़े़ं- Bigg Boss 19: कौन है भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी, पवन सिंह-खेसारी लाल संग उड़ाया है गर्दा, निरहुआ के भाई संग है अफेयर की चर्चा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >