Bigg Boss 19: कौन है सलमान खान की हीरोइन कुनिका सदानंद, कुमार सानू को कर चुकी हैं डेट

Bigg Boss 19: बॉलीवुड की अनुभवी अभिनेत्री कुनिका सदानंद 1988 से बॉलीवुड का हिस्सा हैं. उन्होंने कुर्बान, खिलाड़ी, राजा की आएगी बारात, कोयला, प्यार किया तो डरना क्या, हम साथ साथ हैं जैसी फिल्मों में काम किया है. अब वह बिग बॉस 19 में धमाल मचाएंगी. आइये जानते हैं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में..

Bigg Boss 19: सलमान खान की ओर से होस्ट किया जाने वाला शो बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरूआत हो चुकी है और इसमें 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री मारी, जो आगे अपने गेम प्लान से दर्शकों को खूब एंटरटेन करेंगे. इस बार बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक अनुभवी एक्ट्रेस ने भी शिरकत की है. जिसका नाम कुनिका सदानंद है.

कौन है कुनिका सदानंद

कुनिका कई बॉलीवुड फिल्मों में विलेन के रोल में धमाल मचा चुकी हैं. हिरोइन होने के साथ-साथ वह एक सिंगर भी है. उन्होंने 1996 में “लाखों में एक” और 2002 में “कुनिका” नामक तीन पॉप एल्बम भी जारी किए. उन्होंने 2006 में “जूमबिश” नामक अपना तीसरा एल्बम रिलीज किया था, जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया.

कब कुनिका ने शुरू की अपनी जर्नी

कुनिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 28 साल की उम्र में 1988 में आई एक हॉरर हिंदी फिल्म “कब्रिस्तान” से की थी. उन्होंने “बेटा”, “गुमराह” और “खिलाड़ी” जैसी कई फ़िल्मों में नेगिटिव रोल निभाए. कुनिका ने 25 सालों में 110 फ़िल्मों में काम किया है. अपने फ़िल्मी सफ़र में, उन्होंने “किंग अंकल”, “कोहरा”, “आ गले लग जा”, “बाजी”, “लोफर”, “फरेब”, “हम साथ साथ हैं” और “फगली” जैसी फिल्मों में काम किया है.

कुनिका का विवादों से है गहरा नाता

एक्ट्रेस पॉपुलैरिटी के साथ कई विवादों का भी हिस्सा रह चुकी हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनका कुमार सानू संग रिश्ता था. उन्होंने कहा था कि सानू शादीशुदा था, तब वह उनके साथ रिलेशनशिप में थी. उनकी मुलाकात ऊटी में हुई थी, वहीं दोस्ती हुई और प्यार परवान चढ़ गया. कनिका की दो शादियां हुई हैं. पहली शादी उनकी अभय से हुई. दोनों का एक बेटा भी है. बाद में दोनों का तलाक हो गया और फिर श्रीलाल से शादी रचाई. इससे भी उनका एक बेटा है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: कौन है अशनूर कौर, जो बनी बिग बॉस 19 की फर्स्ट कंटेस्टेंट, इतने करोड़ की हैं मालकिन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >