Bigg Boss 19 का सरप्राइज कंटेस्टेंट बने ‘अनुपमा’ के अनुज, सलमान के शो में खेलेंगे दांव-पेंच, जानें उनके बारे में सबकुछ

Bigg Boss 19 Grand Premiere: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 का आगाज आज 24 अगस्त रात 9 बजे होने जा रहा है. फैंस ग्रैंड प्रीमियर को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. सबसे ज्यादा चर्चा अनुपमा फेम गौरव खन्ना की एंट्री को लेकर हो रही है.

Bigg Boss 19: लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 19 आज यानी 24 अगस्त से शुरू होने वाला है. सीजन 19 के ग्रैंड प्रीमियर को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित है. रात 9 बजे से बिग बॉस 19 का प्रीमियर शुरू होगा, जिसमें सलमान खान अपनी जबरदस्त डांस से फैंस को दीवाना बना देंगे. शो टीवी चैनल कलर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख पाएंगे. कंटेस्टेंट की लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. सबसे ज्यादा चर्चा इसमें गौरव खन्ना की हो रही है, जो सीरियल अनुपमा में अनुज का किरदार निभाते थे.

कौन हैं गोरव खन्ना (Who Is Gaurav Khanna)?

गौरव खन्ना एक लोकप्रिय टीवी एक्टर हैं. गौरव ने अपने करियर की शुरुआत 2004 में शो ‘स्टूडियो वन’ से की और उसके बाद उन्होंने कई शोज में काम किया. एक्टर ने’कुमकुम’, ‘भाभी’, ‘अर्धांगिनी’, ‘संतान’ में काम किया हैं. वह ‘मेरी डोली तेरे अंगना’ में बतौर लीड एक्टर नजर आए थे. इसके बाद वह ‘जीवन साथी – हमसफर जिंदगी के’, ‘लव ने मिला दी जोड़ी’, ‘दिल से दिया वचन’, ‘ब्याह हमारी बहू का’ जैसे शोज का हिस्सा बने. राजन शाही के सीरियल अनुपमा में अनुज का किरदार निभाने के बाद गौरव काफी पॉपुलर हुए. शो में वह रुपाली गांगुली के अपोजिट दिखे थी और दोनों का लव एंगल दिखाया गया था. फैंस उनकी जोड़ी के दीवाने हो गए थे. आज भी फैंस शो में उनकी वापसी का दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं.

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया के विनर रह चुके हैं गौरव खन्ना

अनुपमा को अलविदा कहने के बाद गौरव खन्ना सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया शो में नजर आए थे. शो में उन्होंने अपने कुकिंग स्किल्स से जजेस को काफी इम्प्रेस किया था. शो में उन्होंने जीत हासिल की थी. एक्टर ने तेजस्वी प्रकाश और निक्की तंबोली को हराकर ट्राफी अपने नाम की थी. पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला से शादी की है.

यह भी पढ़ें- Coolie Vs War 2 Box Office Collection Day 10: रजनीकांत या ऋतिक, किसकी फिल्म बनी बॉक्स ऑफिस की बादशाह? टोटल कलेक्शन जानकर उड़ जाएंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >