Bigg Boss 19: वीकेंड का वार में इस बार होगा डबल एलिमिनेशन, ये दो कंटेस्टेंट हो सकते हैं बाहर

Bigg Boss 19 के वीकेंड का वार में दो प्रतियोगियों के शो से बाहर होने की खबर सोशल मीडिया पर चल रही है. कुनिका और मालती निचले वोटिंग चार्ट में हैं. साथ ही इस हफ्ते सलमान खान आमाल मलिक को उनकी हरकतों पर सबक सिखाते नजर आएंगे.

Bigg Boss 19: बिग बाॅस 19 में वीकेंड का वार का एपिसोड दर्शकों के लिए काफी रोमांचक साबित होने वाला है. इस हफ्ते दो प्रतियोगियों के शो से बाहर होने की खबरें सामने आ रही है. फैमिली वीक के बाद घर में अब गेम का असली चैलेंज शुरू हो गया है. सलमान खान इस वीकेंड का वार में प्रतियोगियों को सख्त चेतावनी देते हुए दिखाई देंगे.

सोशल मीडिया पर इन कंटेस्टेंट्स के एलिमिनेट होने की खबर

कुनिका सदानंद, मालती चाहर और तान्या मित्तल वोटिंग चार्ट में निचले पायदान पर हैं. सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक, इस हफ्ते कुनिका और मालती शो से बाहर हो सकती हैं. हालांकि अब तक इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

अमाल को मिलेगी सख्त चेतावनी

इस वीकेंड का वार में अमाल मलिक को भी सबक सिखाया जाएगा. सलमान खान अमाल की रवैये पर सवाल उठाएंगे, क्योंकि उन्होंने पिछले हफ्ते गौरव के कप्तान बनने पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि उन्हें शो में रहना या न रहना उनके लिए कोई मायने नहीं रखता. साथ ही, अमाल ने रोहित शेट्टी के साथ भी खराब व्यवहार किया था, जिसके लिए अब उन्हें सतर्क किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: घर का माहौल गर्म, फैमिली वीक में मालती चहर की टिप्पणी पर भड़कीं फरहाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >