Bigg Boss 19: इस महीने से शुरू होगा बिग बॉस 19, सलमान खान ही होंगे होस्ट, जानें कब आएगा पहला प्रोमो

Bigg Boss 19: बिग बॉस के फैंस के लिए गुड न्यूज है. सलमान खान का शो ‘बिग बॉस’ फिर से लौटने को तैयार है. इस बार भी शो को सलमान ही होस्ट करेंगे. हालांकि शुरुआत में मेकर्स और चैनल के बीच अनबन के चलते सीजन 19 के कैंसिल होने की खबरें थीं. अब इसपर लेटेस्ट अपेडट आया है.

Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ दर्शको के बीच काफी पॉपुलर शो है. इस साल की शुरुआत में खबरें थीं कि शो के निर्माता बनिजय एशिया और कलर्स चैनल के बीच अनबन हो गई थी, जिसके कारण ‘बिग बॉस 19’ को कैंसिल कर दिया गया था. ये खबर आने के बाद फैंस काफी निराश हो गए थे. कहा जा रहा था कि इस साल शो नहीं आएगा. हालांकि अब शो को लेकर लेटेस्ट अपडेट आ रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल शो फिर से वापसी के लिए तैयार है और मेकर्स तैयारी में लग गए है.

बिग बॉस 19 को लेकर सामने आया ये अपडेट

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस 19 यकीनन हो रहा है और ये एंडेमोल शाइन इंडिया की ओर से निर्मित किया जाएगा. सलमान खान इस बार भी होस्ट के रूप में वापसी करेंगे. ये साल उनका 16वां साल होगा, जब वह बतौर होस्ट शो में नजर आएंगे. इस रिपोर्ट के अनुसार शो का पहला प्रोमो शूट जून के आखिरी दिनों में शूट किया जाएगा. जुलाई के अंत तक इसका प्रीमियर होगा. हालांकि मेकर्स की ओर से ऑफिशियल कंफर्मेशन आना बाकी है.

बिग बॉस 18 में ये बने थे विनर

बिग बॉस 18 के विनर करण वीर मेहरा बने थे और ये इस साल 2025 के जनवरी में खत्म हुआ था. विवियन डीसेना और रजत दलाल शो के पहले और दूसरे रनर अप बने थे. ये सीजन दर्शकों ने काफी पसंद किया था और काफी चर्चा में भी रहा था. इसके अलावा बिग बॉस का ओटीटी वर्जन ने भी लाइमलाइट बटोरा था. इसके पहले दोनों सीजन को सलमान खान ने होस्ट किया था और तीसरे सीजन को अनिल कपूर ने होस्ट किया था, जो करीब डेढ़ महीने चला था. अब इस बार बिग बॉस 19 में क्या खास होगा, ये तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा.

यह भी पढ़ें OTT Releases This Week: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, वीकेंड बिंज की कर लें तैयारी, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >