Bigg Boss 19: नगमा मिराजकर ने अवेज दरबार संग अपने वेडिंग को लेकर दिया अपडेट, बोली- हम क्लियर हैं

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. सलमान खान की ओर से होस्ट किए जाने वाले रियालिटी शो को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इसी बीच बीते एविक्शन में नगमा मिराजकर को बेघर होना पड़ा. अब उन्होंने अवेज संग अपनी शादी को लेकर बात की.

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में बीते दिनों एक शॉकिंग एविक्शन हुआ. जिसमें नगमा मिराजकर को बेघर होना पड़ा. उनके जाने से अवेज दरबार काफी दुखी हो गए. अब बाहर आने के बाद सोशल मीडिया स्टार ने अवेज संग अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की और बताया कि दोनों कबसे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.

नगमा मिराजकर ने अवेज दरबार संग अपने शादी के प्लॉन्स पर की बात

बिग बॉस 19 से बाहर निकलने के बाद, नगमा ने विरल भयानी को दिए एक इंटरव्यू में अनेज संग अपनी शादी पर बात की. उन्होंने कहा, “इसी साल हमने बातचीत किया और शादी को लेकर क्लियर हो गए. डेट तो अभी प्राइवेट है, लेकिन शादी करना हमारा मुख्य मकसद था.” उन्होंने आगे कहा, “अभी हम साथ हैं और इंशाअल्लाह हम शादी करने जा रहे हैं. हम क्लियर हैं एक दूसरे को लेकर.”

अवेज से सरप्राइज प्रपोजल मिलने पर क्या बोली नगमा

बिग बॉस के घर में अवेज की ओर से सरप्राइज प्रपोजल मिलने पर नगमा ने बताया कि उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि क्या होने वाला है. उन्होंने शेयर किया, “अशनूर मुझे आंख पर पट्टी बांधकर ले गई और उसने गाना गाया, मैं शॉक्ड रह गई थी.” उन्होंने बताया कि 9 साल में यह पहली बार था, जब अवेज ने उनसे कहा, “आई लव यू.” घर में दो हफ्ते बिताने के बाद, अवेज दरबार ने नगमा मिराजकर के लिए एक दिल छू लेने वाला सरप्राइज प्लान किया. एपिसोड के दौरान, अवेज घुटनों के बल बैठकर उन्हें प्रपोज किया और रोमांटिक सॉन्ग भी गाया. अवेज ने यह भी बताया कि नगमा हमेशा शिकायत करती हैं कि वह ये तीन जादुई शब्द कभी नहीं बोलते.

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office Records: अहान-अनीत की ‘सैयारा’ ने रचा बड़ा इतिहास, भारत के बाद विदेशों में की रिकॉर्डतोड़ कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >