Bigg Boss 19 में सबसे महंगे कंटेस्टेंट की अफवाह पर गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, बताया सिर्फ इस 1 वजह से सलमान के शो का बने हिस्सा

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का नया सीजन शुरू हो गया है. इस बार अशनूर कौर, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नगमा मिराजकर, आवेज दरबार और गौरव खन्ना सहित 16 कंटेस्टेंट घर में हैं. सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा अनुपमा फेम गौरव खन्ना की हो रही है. उन्होंने हाल ही में बताया कि उन्होंने पिछले सीजन के ऑफर क्यों रिजेक्ट किए.

Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस 19 का आगाज हो गया है. इस सीजन अशनूर कौर, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नगमा मिराजकर, आवेज दरबार, गौरव खन्ना सहित 16 कंटेस्टेंट घर में एंट्री ले चुके हैं. इस समय सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट को लेकर खूब बातें हो रही है. सबसे ज्यादा चर्चा अनुपमा फेम अनुज यानी गौरव की हो रही है. वह इस सीजन सबसे चर्चित चेहरों में से एक है. गौरव ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने पिछले सारे सीजन के ऑफर को क्यों रिजेक्ट किया.

बिग बॉस 19 के सबसे महंगे कंटेस्टेंट हैं गौरव खन्ना?

बिग बॉस 19 में शामिल होने से पहले गौरव खन्ना ने इंडिया टुडे से बात की. उनसे जब पूछा गया कि गया कि क्या वह बिग बॉस 19 के सबसे महंगे कंटेस्टेंट हैं. इसपर गौरव ने हंसते हुए कहा, “ये अफवाह हो भी सकती है और नहीं भी. लोग बहुत कुछ कहते हैं, लेकिन मैं सुनी-सुनाई बातों पर यकीन नहीं करता. मैं कभी किसी एक्टर को उसकी कमाई से नहीं आंकता, असली मायने उसके काम के होते हैं. मुझे तो ये भी नहीं पता कि बाकी कंटेस्टेंट कौन हैं और हम पैसों पर चर्चा भी नहीं करते. लोग जो चाहें कहें, मेरा मकसद सिर्फ इस सीजन में अच्छा करना है.”

किस वजह से बिग बॉस 19 करने के लिए माने गौरव?

बॉलीवुड बबल से बातचीत में गौरव खन्ना ने बताया कि उन्होंने किस वजह से बिग बॉस 19 के लिए हामी भरी. एक्टर ने कहा, “मुझे पहले भी कई बार बिग बॉस का ऑफर मिला था, लेकिन उस समय मैं हमेशा दूसरे शोज में बिजी रहता था. इसलिए इतने लंबे समय तक इसका हिस्सा बनने का मौका नहीं मिला. क्योंकि ये भारत के सबसे पॉपुलर नॉन-फिक्शन शोज में से एक है. मास्टरशेफ के बाद मुझे लगा कि अब इसे ट्राई करना चाहिए और इसी वजह से मैं यहां हूं.”

यह भी पढ़ें Bigg Boss 19 का सरप्राइज कंटेस्टेंट बने ‘अनुपमा’ के अनुज, सलमान के शो में खेलेंगे दांव-पेंच, जानें उनके बारे में सबकुछ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >