Bigg Boss 19 Nomination: पहले हफ्ते में इन 7 कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, कौन होगा बेघर

Bigg Boss 19 Nomination: बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ वापस आ गया है, जिसमें गौरव खन्ना, अशनूर कौर, बसीर अली और तान्या मित्तल शामिल हैं. ये स्टार्स पहले दिन से ही अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट दे रहे हैं. अब इस वीक का पहला नॉमिनेशन हो गया है. आइये जानते हैं किसपर तलवार लटकी है.

Bigg Boss 19 Nomination: बिग बॉस 19 अभी शुरू ही हुआ है कि घर के अंदर कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से भिड़ रहे हैं. तीखी झड़पों से लेकर चतुर रणनीतियों तक, प्रतियोगी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. हर कोई सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करना चाहता है. हाल ही में शो में पहला नॉमिनेशन टॉस्क हुआ. जिसमें 7 प्रतियोगी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए.

ये कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए हुए नॉमिनेट

इसी बीच घर में इस सीजन का पहला नॉमिनेशन टास्क हुआ. बिग बॉस तक की रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सात कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. जिसमें अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, जीशान कादरी, नीलम गिरी, तान्या मित्तल, नतालिया जानोजेक और प्रणित मोरे का नाम शामिल है.

एलिमिनेट नहीं हुई फरहाना

बिग बॉस 19 का यह सीजन लोकतंत्र के सिद्धांत पर बेस्ड है. इसी को ध्यान में रखते हुए, बिग बॉस ने घरवालों को यह तय करने का अधिकार दिया कि उनमें से कौन पहले घर से बाहर जाए. काफी विचार-विमर्श और तनातनी के बाद, घरवालों ने फरहाना भट्ट को शो से बाहर होने वाली पहली प्रतियोगी के रूप में चुना. हालांकि, बिग बॉस फरहाना को चुपके से सीक्रेट रूम में लेकर गए.

तान्या और अशनूर में हुई लड़ाई

बिग बॉस 19 के प्रोमो में, तान्या को अशनूर पर ‘उनके साथ बदतमीजी’ करने के लिए अपना आपा खोते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने उनके प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया और उन्हें ‘बदतमीज’ भी कहा. उन्होंने कहा, “मुझे अशनूर बहुत बदतमीज लगी. वह बिना किसी कारण के मुझसे झगड़ा कर रही है. मैं उससे 10 साल बड़ी हूं. वह मुझसे बहुत एटीट्यूड से बात करती है.”

यह भी पढ़ें- Nishaanchi: अनुराग कश्यप ने खोला ‘निशानची’ के टाइटल का राज, कहा- पहले बबलू निशानची, रंगीली रिंकू और डबलू…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >