Bigg Boss 19 से बाहर आते ही अशनूर कौर ने अभिषेक बजाज संग अपने रिश्ते को लेकर तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात

Bigg Boss 19 से बाहर आने के बाद अशनूर कौर ने अभिषेक बजाज संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. साथ ही बॉडी-शेमिंग विवाद में पिता पर लगे आरोपों का सच बताया.

Bigg Boss 19 से बाहर आने के बाद एक्टर अशनूर कौर ने आखिरकार अभिषेक बजाज संग अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ दी है. शो में उनके इमोशनल रिएक्शन को देखते हुए कई लोगों ने उनके बॉन्ड को लेकर अलग-अलग तरह के अटकलें लगाए थे. अब अशनूर ने साफ कहा है कि उनके बीच का रिश्ता हमेशा से प्लेटोनिक रहा है और दोनों एक-दूसरे के बेहद करीबी लेकिन सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

कैसा है अशनूर और अभिषेक का रिश्ता?

अशनूर ने बताया कि अभिषेक के एलिमिनेशन ने उन्हें इमोशनली झकझोर दिया था, लेकिन इसका मतलब रोमांटिक रिलेशन नहीं है. उन्होंने कहा, “लोग आज भी नहीं मानते कि एक लड़का और लड़की सिर्फ सम्मान और भरोसे पर आधारित दोस्ती शेयर कर सकते हैं. हमारा रिश्ता हमेशा दोस्ती पर खड़ा है और बिग बॉस के बाद भी बिल्कुल वैसा ही है.”

पिता को लेकर लगाए गए आरोपों पर दी सफाई

शो के दौरान साथी कंटेस्टेंट्स ने दावा किया था कि फैमिली वीक में आए अशनूर के पिता ने उन्हें बॉडी-शेमिंग घटना को गेम में ‘इस्तेमाल करने’ या ‘रोकने’ की सलाह दी थी. अशनूर ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया.

उन्होंने कहा, “मेरे पापा ने सिर्फ इतना कहा था कि घर के लोग तुम्हारे कॉन्फिडेंस पर असर न डालें. वो कभी नहीं चाहेंगे कि मैं किसी निगेटिविटी का फायदा उठाऊं. मेरी परवरिश ऐसी नहीं है.”

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी अपने पिता के साथ हुई बातचीत का असली मतलब टीवी पर दिखाया ही नहीं गया. वह कहते हैं, “कई हिस्सों को एडिट कर दिया गया, जिससे पूरी कहानी कुछ और ही लगने लगी.”

बिग बॉस हाउस से बाहर आते ही क्या हुआ?

घर से बाहर आते ही उनसे मिलने वाले पहले कंटेस्टेंट अभिषेक थे. अशनूर ने बताया, “लगभग 3–4 हफ्ते बाद मिलना बिल्कुल रीयूनियन जैसा लगा. हमारा रिश्ता बाहर भी उतना ही खूबसूरत, सम्मानजनक और स्थिर है.”

बाहर की अफवाहों और शो के शोर-शराबे के बावजूद अशनूर और अभिषेक की दोस्ती पहले जैसी ही मजबूत बनी हुई है.

यह भी पढ़ें- Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru Net Worth: सामंथा रुथ प्रभु या उनके पति राज निदिमोरु—अमीरी में कौन आगे? आंकड़ों से हुआ खुलासा

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >