Bigg Boss 18 Winner: श्रुतिका अर्जुन ने बताया कौन बनेगा बिग बॉस 18 का विनर, आप भी जानें नाम

Bigg Boss 18 Winner: बिग बॉस 18 के घर से श्रुतिका अर्जुन निकल चुकी हैं. बाहर आते ही एक्ट्रेस सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची. यहां उन्होंने पैपराजी से बात करते हुए बताया कि शो का विनर कौन बनना चाहिए.

Bigg Boss 18 Winner: बिग बॉस 18 के फिनाले को अब बस कुछ ही दिन बाकी है. ऐसे में शो से हाल ही में श्रुतिका अर्जुन एविक्ट हो गई. उन्हें मिड वीक एलिमिनेशन का सामना करना पड़ा. घर में उनका गेम काफी मजबूत था. वह हर मुद्दे पर अपनी राय रखती थी. अब बाहर आने के बाद एक्ट्रेस ने बाकी बचे कंटेस्टेंट्स को लेकर बात की. उन्होंने चुम दंराग को अपना सच्चा दोस्त बताया. इस दौरान श्रुतिका से पूछा गया कि उनके मुताबिक बिग बॉस 18 का विनर कौन बन सकता है. इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि मैं तो चाहती हूं कि चुम ही जीते, क्योंकि वह मेरी प्यारी दोस्त है, लेकिन पर्सनालिटी शो के हिसाब से देखा जाए तो चाहूंगी कि विवियन डीसेना के हाथ में ट्रॉफी आए. वह इसके हकदार हैं, क्योंकि उन्होंने पूरे 90 दिन एक जेंटलमेन की तरह गुजारा है. वह काफी अच्छे हैं. फैंस श्रुतिका की बात से काफी खुश लग रहे हैं. हालांकि कई ने यह भी कहा कि बाहर आते ही उन्होंने रंग बदल लिया और करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर का सपोर्ट नहीं किया. बता दें कि शुरुआत में श्रुतिका और विवियन की काफी लड़ाई हुई थी. दोनों एक दूसरे की बातों को समझ ही नहीं पाते थे. हालांकि जाते जाते दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: क्या बाथरूम में चुम और करणवीर ने किया किस? घर से बेघर होते ही श्रुतिका ने किया शॉकिंग खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >