Bigg Boss 18: विनर-फर्स्ट रनरअप के नाम से उठा पर्दा, सलमान खान इन 2 कंटेस्टेंट का हाथ पकड़कर विजेता करेंगे अनाउंस

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के फिनाले में बस कुछ घंटे ही बचे हैं. फैंस यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि विनर कौन बनेगा. अब टॉप 2 कंटेस्टेंट का खुलासा हो गया है.

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के फैंस ग्रैंड फिनाले के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स यह जानने के लिए बेताब हैं कि कौन विनर बनेगा. 19 जनवरी को रियालिटी शो के होस्ट यह खुलासा करेंगे कि इस सीजन का खिताब किसे मिलेगा. ट्रॉफी की रेस में विवियन डिसेना, रजत दलाल, करणवीर मेहरा, चुम दरंग, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह बने हुए हैं. अब टॉप 2 कंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा उठ गया है.

कौन होंगे बिग बॉस 18 के टॉप 2 फाइनलिस्ट

बिग बॉस 18 के फिनाले में बस कुछ ही घंटे बाकी है. अभी भी यह क्लियर नहीं हो पाया है कि ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी. विवियन डीसेना, रजत दलाल और करणवीर मेहरा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. तीनों काफी मजबूत खिलाड़ी के रूप में उभरे हैं. अब बिग बॉस तक ने एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि सलमान खान के साथ कौन दो सदस्य ट्रॉफी के लिए खड़ा रहेगा. ट्वीट के मुताबिक, ”रजत दलाल और विवियन डीसेना बिग बॉस 18 के टॉप-2 बनने के लिए तैयार हैं.”

कब होगा बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले

बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी 2025 को रात 9 बजे से टेलीकास्ट किया जाएगा. कलर्स टीवी और JioCinema पर दर्शक इसे लाइव देख सकते हैं. इस सीजन के विजेता को न केवल चमचमाती बीबी 18 की ट्रॉफी मिलेगी, बल्कि लगभग 50 लाख रुपये कैश प्राइज भी मिलेंगे. फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को भर भरकर वोट कर रहे हैं.

ग्रैंड फिनाले के प्रोमो आउट

ग्रैंड फिनाले के प्रोमो आउट हो गए हैं. इसमें चुम दरांग, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह को शाहिद कपूर की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. दोनों कपल की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है. फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”अविनाश ने गेम जबरदस्त खेला है.. उन्हें ही जीतना चाहिए.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”कौन बनेगा विनर… यह देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”विवियन डीसेना ही स्टार है.”

यह भी पढ़ें- Vivian Dsena VIDEO: बिग बॉस 18 की जर्नी देख रो पड़े विवियन डीसेना, फैंस बोले- असली विनर तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >