Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का हिस्सा बनेंगे अनिरुद्धाचार्य? सेट के बाहर आएं नजर, वीडियो हुआ वायरल

Bigg Boss 18 : बिग बॉस 18 6 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा. इसका प्रोमो हर रोज जारी हो रहा है. इस बीच अनिरुद्धाचार्य भी नजर आ सकते हैं. चलिए जानते हैं क्या बिग बॉस 18 में अनिरुद्धाचार्य नजर आने वाले हैं.

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 बस कुछ ही घटों में शुरू होने वाला है. होस्ट सलमान खान और बिग बॉस की फैन आर्मी इसका बेसब्री से इंतजार में बैठे हुए हैं. कल यानी 6 अक्टूबर की शाम से बिग बॉस 18 का आगाज हो जाएगा और 5 अक्टूबर की शाम से प्रीमियर की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी. बिग बॉस में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के प्रोमो भी शुरू हो गया है. हालांकि इसमें कंटेस्टेंट का लुक और आवाज तो सुनाई दे रही है लेकिन चेहरा छिपाया गया है. इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें अनिरुद्धाचार्य नजर आ रहे हैं.

बिग बॉस के सेट पर नजर आने वाले हैं अनिरुद्धाचार्य

बिग बॉस 18 के सेट से अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अनिरुद्धाचार्य सेट के बाहर गेट पर नजर आ रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि अनिरुद्धाचार्य ने कुछ तो शूट किया है, जिसे खत्म करने के बाद वो वापस लौट रहे हैं. वायरल वीडियो में अनिरुद्धाचार्य मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. फिलहाल देखना होगा कि क्या अनिरुद्धाचार्य बिग बॉस 18 में नजर आने वाले हैं.

Also Read: सलमान खान ने खुद किया खुलासा, बताया क्यों मिला प्यार में धोखा?

Also Read: फिल्म “राजाराम” का फर्स्ट लुक जारी, जनिए कब होगी रिलीज

अनिरुद्धाचार्य को देख फैंस हुए खुश

अनिरुद्धाचार्य को देखकर फैंस काफी खुश हैं. एक यूजर वीडियो को देखते हुए लिखता है कि “ये बाबा जी अगर बिग बॉस में एंट्री लेते हैं तो मैं पक्का देखूंगा बिग बॉस.” एक यूजर ने लिखा, “ये बाबा जी धीरे-धीरे मोह में फंस रहे हैं.” फिलहाल अब देखना है कि बिग बॉस इस बार किस तरह से धूम मचाता है. बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स का फेस अभी दिखाया नहीं गया है लेकिन कल शाम से कंटेस्टेंट्स का भी चेहरा भी दिखाया जाएगा.

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >