Bigg Boss 18: ‘मेरे ऊपर भी बहुत सारे लांछन लगाए गए…’, शो के दौरान ऐसा क्यों कहा सलमान खान ने?

धमकियों के बावजूद सलमान खान वापस बिग बॉस 18 की शूटिंग करने लगे हैं. उन्होंने वीकेंड का वार की शूटिंग की और उसका प्रोमो सामने आ गया है. प्रोमो में एक्टर दो कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाते दिखे.

Bigg Boss 18: सलमान खान के करीबी दोस्त और राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने कर दी. उसके बाद से ही सलमान की सुरक्षा पुलिस ने बढ़ा दी. हालांकि एक्टर ने कड़ी सुरक्षा के बीच बिग बॉस 18 की शूटिंग शुरू कर दी है. एक्टर ने शुक्रवार को वीकेंड का वार के दूसरे एपिसोड की शूटिंग की. शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें वो अविनाश के गलत बर्ताव को लेकर उनपर भड़कते दिखे. एक्टर कहते हैं, मेरे पर भी बहुत सारे लांछन लगाए गए है. ‘मैं जानता हूं कि मेरे माता-पिता किस स्थिति से गुजरते हैं. उसके बाद एक्टर अरफीन खान से कहते हैं, आपके प्रोफेशन में सिखाया नहीं जाता कि दूसरों की बात सुनें. अरफीन कहते हैं नहीं. इसके बाद सलमान उनसे कहते हैं, आप करते क्या हो. किसी को बात करने देते नहीं, तो उससे आप सीखोगे क्या. हमारी वो सोच है ही नहीं और इसलिए आपको हमारे सोच की लेवल पर उतरना होगा. आप तो सातवें आसमान पर हो वो ज्ञान लेकर बैठे हो. मतलब आप तो सिर्फ भगवानों से बात कर सकते हो. आप तो विद्वान लोग है यार, बाकी सब तो बेवकूफ है और उसमें मैं भी शामिल हूं. सलमान खान की बातें सुनकर घरवालों के होश उड़ जाते हैं.

Also Read- सलमान खान की Ex गर्लफ्रेंड ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम भेजा डायरेक्ट मैसेज, बोलीं- ये आपके फायदे की ही बात है…

Also Read- Baba Siddique की हत्या पर अरबाज खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सभी इस घटना से…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >