Bigg Boss 18 का क्या होगा थीम, ये स्टार्स सलमान के शो का बन सकते हैं हिस्सा, यहां देखें लिस्ट

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है. हाल ही में सलमान खान ने प्रोमो शूट किया और कंफर्म किया कि रियालिटी शो के होस्ट वही रहेंगे. अब इस नए सीजन का थीम किया होगा, इस बात का खुलासा हो गया है.

Bigg Boss 18: बिग बॉस का जब भी जिक्र होता है, फैंस सलमान खान को जरूर याद करते हैं. रियालिटी शो में जब वीकेंड का वार होता है और भाईजान की एंट्री होती है, तो दर्शक काफी एक्साइटेड होते हैं कि आज किस कंटेस्टेंट की क्लास लगने वाली है. अब बिग बॉस 18 को लेकर बज क्रिएट हो रहा है. हाल ही में एक्टर ने जबरदस्त प्रोमो शूट किया. अब नए सीजन के थीम का खुलासा हो गया है. आइये जानते हैं कौन से कंटेस्टेंट इसमें भाग ले सकते हैं.

क्या होगा बिग बॉस 18 का थीम

बिग बॉस 18 कब से शुरू होगा, इसको लेकर फिलहाल मेकर्स ने कोई अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन मेकर्स अलग-अलग स्टार्स से शो में भाग लेने की चर्चा कर रहे हैं. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नए सीजन में पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर के इर्द-गिर्द घूमेगी. वहीं प्रोमो सितंबर के अंत तक रिलीज कर दिया जाएगा. बिग बॉस 17 का थीम दिल, दिमाग और दम पर बेस्ड था. जहां कंटेस्टेंट को इसी तीन कैटगरी में बांटा गया था.

कब और कहां देख सकते हैं बिग बॉस 18

बिग बॉस 18 का प्रीमियर कलर्स टीवी पर होगा. दर्शक शो को टीवी पर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे और शनिवार और रविवार को वीकेंड का वार एपिसोड को रात 9 बजे एंजॉय कर सकते हैं. अगर आपके घर पर टेलीविजन नहीं है या आप बाहर रहते हैं, तो JioCinema पर इसे देखा जा सकता है.

बिग बॉस 18 में कौन से कंटेस्टेंट ले सकते हैं भाग

अब बड़ा सवाल इस सीजन में कौन-कौन से सेलेब्स एंट्री ले सकते हैं. हालांकि ऑफिशियल लिस्ट अभी मेकर्स की ओर से जारी नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा है कि अर्जुन बिजलानी, करण पटेल, समीरा रेड्डी, सुरभि ज्योति, पूजा शर्मा, शोएब इब्राहिम, दलजीत कौर, अभिषेक मल्हान, मिस्टर फैसू, दीपिका आर्य, डॉली चायवाला, मैक्सटर्न, ठगेश, कशिश कपूर, दिग्विजय सिंह जैसे स्टार्स इस सीजन का हिस्सा बन सकते हैं.

सलमान खान कितने साल से बिग बॉस को कर रहे हैं होस्ट

सलमान बिग बॉस के चौथे सीजन से ही इसके होस्ट हैं. उनसे पहले अरशद वारसी, शिल्पा शेट्टी और अमिताभ बच्चन ने पहले, दूसरे और तीसरे सीजन की मेजबानी की थी. भाईजान ने बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में करण जौहर की जगह ली थी. हालांकि, अनिल कपूर ने बिग बॉस ओटीटी 3 में होस्ट की जिम्मेदारी संभाली, क्योंकि सलमान अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स में बिजी थे.

Also Read- Bigg Boss 18 में भाग लेने पर अनिरुद्धाचार्य महाराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- करोड़ों रुपये की बड़ी रकम…

Also Read- Bigg Boss 18: सलमान खान ही होस्ट करेंगे बिग बॉस 18, स्वैग देख फैंस बोले- भाई का कोई मुकाबला नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >