Bigg Boss 18 में भाग लेने पर सरकटे भूत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये अक्टूबर में होगा शुरू

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 को लेकर आए दिन कई खबरें सोशल मीडिया पर सामने आती है. जहां अब कहा जा रहा है कि स्त्री 2 के सरकटे भूत यानी सुनील कुमार सलमान खान के शो का हिस्सा बनेंगे. अब एक्टर ने भी चुप्पी तोड़ी है.

Bigg Boss 18: बिग बॉस ओटीटी 3 हाल ही में खत्म हुआ और सना मकबुल ने खिताब अपने नाम किया. अब फैंस की नजरें सलमान खान के बिग बॉस 18 पर है. ज्यादातर लोग जानना चाहते हैं कि कौन से कंटेस्टेंट इसमें भाग लेंगे. मेकर्स कई बड़े सेलिब्रिटी से संपर्क कर रहे हैं. अब तक सोमी अली, अंजलि आनंद, अर्जुन बिजलानी, शोएब इब्राहिम, समीरा रेड्डी, दीपिका आर्य, मानसी श्रीवास्तव, अनीता हसनंदानी, सुरभि ज्योति, कनिका मान का नाम सामने आ चुका है. सोमी, अर्जुन, शोएब ने शो का हिस्सा बनने से इनकार किया. ऐसे में स्त्री 2 के सरकटे भूत से मेकर्स ने संपर्क किया है.

क्या बिग बॉस 18 में हिस्सा ले रहे हैं स्त्री 2 के सरकटे भूत यानी सुनील कुमार?

अब, शो में सरकटा की भूमिका निभाने वाले स्त्री 2 अभिनेता सुनील कुमार ने बिग बॉस 18 में भाग लेने के बारे में बात की. उन्होंने पिंकविला से कहा कि उन्हें अभी बिग बॉस के लिए कॉल आया और उन्होंने बताया कि शो अक्टूबर में शुरू होगा. एक्टर ने कहा कि वह फिलहाल बिग बॉस में भाग लेने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन चूंकि वह पुलिस में काम करते हैं, इसलिए बाहर निकलना मुश्किल होगा.

बिग बॉस जाने से पहले सुनील कुमार को करना होगा कौन सा काम

उन्होंने आगे कहा कि रियालिटी शो में जाने के लिए छुट्टी लेनी होगी, लेकिन पुलिस खेल अधिकारी बहुत सहायक हैं और वे फिल्मों, विज्ञापनों या कुश्ती कार्यक्रमों के लिए समय निकालने में उनकी मदद करते हैं, और वे कभी भी उनके छुट्टी के अनुरोध को अस्वीकार नहीं करते हैं. उन्होंने बिग बॉस का हिस्सा बनने में अपनी रुचि दिखाई है, लेकिन अभी तक कुछ कंफर्म नहीं किया है.

सुनील कुमार ने स्त्री 2 में निभाया था कौन सा रोल

सुनील कुमार स्त्री 2 में सरकटा का किरदार निभाने के लिए चर्चा में हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. मूवी में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी हैं. सभी की एक्टिंग और कॉमेडी दर्शकों को खूब भा रही है.

Also Read- Bigg Boss 18 में भाग लेने पर अनिरुद्धाचार्य महाराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- करोड़ों रुपये की बड़ी रकम…

Also Read- Bigg Boss 18 में भाग लेंगे स्प्लिट्सविला X5 के विनर्स, बोले- बुला लो हमने 10 लाख रुपये…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >