Bigg Boss 18 VIDEO: फिनाले से पहले टाइम के चंगुल में फंसे घरवाले, ये 3 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट

Bigg Boss 18 VIDEO: बिग बॉस 18 का नॉमिनेशन प्रोमो सामने आ गया है. इसमें करणवीर को विवियन, अविनाश और ईशा को परेशान करते हुए देखा जा सकता है. इधर बिग बॉस किसी टीम को डांट भी रहे हैं.

Bigg Boss 18 VIDEO: बिग बॉस 18 अब फिनाले की ओर से आगे बढ़ रहा है. रियालिटी शो में केवल 9 कंटेस्टेंट्स बचे हैं. ऐसे में सभी ट्रॉफी जीतने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं. इस वीकेंड का वार में कशिश कपूर बाहर हो गईं. अब घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ. जिसका प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल बिग बॉस ने तीन टीम बांटे. पहले में विवियन डीसेना, ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा थे. दूसरे में करण वीर मेहरा, चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर थे. वहीं तीसरी टीम में ऐसे खिलाड़ी थे, जो किसी ग्रुप का हिस्सा नहीं है. जिसमें श्रुतिका अर्जुन, चाहत पांडे और रजत दलाल शामिल हैं. एक एक टीम बारी बारी करके अंदर जाएंगे और टाइम मन ही मन गिनते रहेंगे. जैसे ही उन्हें लगेगा कि 15 मिनट हो गए हैं, वो बाहर आ जाएंगे. इधर बाकी टीम उनका ध्यान भटकाने का काम करेगी. विवियन टीम के वक्त करणवीर मेहरा ने उन्हें खूब परेशान किया. प्रोमो के अंत में बिग बॉस को नियम तोड़ने को लेकर किसी एक टीम को डांटते हुए देखा जा सकता है. रिपोर्ट्स से पता चलता है कि रजत, चाहत और श्रुतिका को सजा का सामना करना पड़ा और वह नॉमिनेट हो गए.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Elimination: फिनाले के करीब आकर ये कंटेस्टेंट हुआ बेघर, नाम जान लगेगा झटका

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: सलमान खान ने सबके सामने लाया चाहत पांडे का ऐसा सच, हो गई एक्ट्रेस की बोलती बंद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >