Bigg Boss 18: बिना जिम और सिंगल बेडरूम में रहेंगे कंटेस्टेंट, इस कमरे में मिलेगी सजा, जानें शो की इनसाइड डिटेल्स

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का प्रीमियर 6 अक्टूबर से शुरू होने वाला है. जहां कई ग्लैमरस अभिनेत्री और हैंडसम एक्टर शो में धमाल मचाने के लिए आ रहे हैं. आइये जानते हैं उन्हें घर में क्या सुविधाएं मिलेंगी.

Bigg Boss 18: 6 अक्टूबर को लॉन्च होने वाले बिग बॉस 18 के प्रीमियर की उलटी गिनती शुरू हो गई है. सलमान खान की ओर से होस्ट किए गए इस सीजन में ‘टाइम का तांडव’ देखने को मिलेगा. शो के एक्साइटेड फैंस को जियो सिनेमा पर लाइव फीड के माध्यम से पूरा ड्रामा देखने को मिलेगा. मेकर्स ने बिग बॉस 18 के कुछ प्रोमो जारी किए, जिसमें शिल्पा शोरोडकर, शहजादा धामी, चाहत पांडे और विवियन डीसेना की झलक देखने को मिली.

बिग बॉस 18 में कौन से कंटेस्टेंट लेंगे भाग

अगर आप भी बिग बॉस के बड़े फैन है, तो कलर्स पर जियो सिनेमा पर इसे एंजॉय कर सकते हैं. इसके अलावा जिन कंटेस्टेंट की शो में भाग लेने की चर्चा है, वो निया शर्मा, हेमलता शर्मा, नायरा बनर्जी, मुस्कान बामने, रजत दलाल, करणवीर मेहरा, शहजादा धामी, विवियन डीसेना, ईशा सिंह, श्रुतिका राज अर्जुन, चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर का नाम शामिल है.

बिग बॉस 18 हाउस में कंटेस्टेंट को क्या मिलेंगी सुविधाएं

बिग बॉस 18 के घर में सिंगल बेडरूम होंगे. जहां पिछले सीजन में तीन बेडरूम थे और प्रतियोगियों को दिल, दिमाग और दम में बांटा गया था. इस सीजन में, दर्शक निश्चित रूप से घर में वर्कआउट करने वाले हॉट लड़के और लड़कियों को मिस करेंगे, क्योंकि घर में कोई जिम नहीं होगा. नए सीजन में जेल रखा गया है, ऐसे में हर हफ्ते जो बदमाशी करेगा, उसे प्रतियोगी आपसी सहमति जताकर सजा देंगे.

Also Read: Bigg Boss 18 Contestants List: शो के लिए कंफर्म हुए ये कंटेस्टेंट, एक का तो साउथ स्टार महेश बाबू के साथ है कनेक्शन

Also Read: Bigg Boss 18: भूमि पेडनेकर की बधाई दो को स्टार क्या बनेगी इस सीजन का हिस्सा, गंगूबाई में भी कर चुकी है काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >