Bigg Boss 18: करणवीर मेहरा इस वजह से हुए इमोशनल, बोले- मैं संभाल नहीं पाया… VIDEO

Bigg Boss 18: सलमान खान का रियालिटी शो बिग बॉस 18 में ड्रामा हर दिन बढ़ता ही जा रहा है. जहां लेटेस्ट प्रोमो में करणवीर मेहरा इमोशनल होते दिखाई दिए.

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के नए सीजन को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस सीजन में कई पॉपुलर कंटेस्टेंट धमाल मचा रह हैं. जिसमें विवियन डीसेना, शिल्पा शिरोडकर, करण वीर मेहरा, चाहत पांडे, श्रुतिका अर्जुन राज, तजिंदर बग्गा, गुणरत्न सदावर्ते, शहजादा धामी, अरफीन खान, हेमा शर्मा, एलिस कौशिक, ईशा सिंह, रजत दलाल का नाम शामिल है. अब मेकर्स की ओर से एक प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें करणवीर मेहरा इमोशनल होते दिख रहे हैं. वह श्रुतिका अर्जुन से कहते हैं, “मेरे अंदर काबिलियत नहीं है एक परिवार को जोड़कर रखने की. मुझे लगा कि बीबी हाउस में मैंने एक फैमिली बनाई है, हमलोग चार काफी जुड़ गए हैं. हम किसी भी मुद्दे में साथ खड़े रहेंगे. बाहर भी मेरी फैमिली ऐसी ही थी, लेकिन मेरी वजह से मैं उसे संभाल नहीं पाया. अब फील कर पा रहा हूं सबकुछ.” यही बात कहते हुए उनके आंखों में आसू आ गए और वो चले गए. बता दें कि करणवीर मेहरा जबसे रियालिटी शो में आए हैं, तबसे अपनी बातें बेबाक तरीके से रखते हैं. उनकी और अविनाश मिश्रा की हर दिन झगड़े होते हैं. एक्टर ने खतरों के खिलाड़ी 13 का खिताब भी अपने नाम किया है.

Also Read: Bigg Boss 18 Elimination: सलमान खान के शो से बाहर हुई अनुपमा की बेटी, सारा आफरीन खान की जगह ये कंटेस्टेंट हुई बेघर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >