Bigg Boss 18: द कपिल शर्मा शो फेम चंदू चायवाला ने ठुकराया सलमान खान का शो, कहा- इतने कैमरों…

कपिल शर्मा शो फेम चंदन प्रभाकर को बिग बॉस सीजन 18 के मेकर्स ने अप्रोच किया था. उसके बाद से ही फैंस जानना चाहते हैं कि क्या वो इसका हिस्सा होंगे या नहीं. अब इसपर कॉमेडियन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Bigg Boss 18: बिग बॉस सीजन 18 की शूटिंग शुरू हो गई है. कुछ दिन पहले ही सलमान खान शो की शूटिंग करते दिखे थे. उसके बाद से ही फैंस इस सीजन को लेकर काफी उत्साहित हो गए है. बिग बॉस के घर के अंदर कौन-कौन सेलेब्स बंद होंगे, अभी तक कुछ पता नहीं चला है. मेकर्स कई पॉपुलर स्टार्स को शो में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच कर रहे हैं. खबरें थी कि कपिल शर्मा शो से फेमस हुए चंदन प्रभाकर इसका हिस्सा बनेंगे. अब उन्होंने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

क्या चंदन प्रभाकर होंगे सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का हिस्सा

चंदन प्रभाकर बिग बॉस 18 का हिस्सा नहीं होंगे. उन्होंने टाइम्स नॉउ से बातचीत में कहा कि, ”ये मेरे नेचर का नहीं है. एक घर में इतने कैमरों के साथ बंद होना? ये मेरे लिए नहीं है. बिग बॉस 18 के एक कास्टिंग एजेंट ने मुझे फोन किया था और मुझे ऑडिशन में आने के लिए कहा था. हालांकि मैंने तुरंत मना कर दिया. मैं कभी बिग बॉस में नहीं जाऊंगा.”

चंदन प्रभाकर द ग्रेट इंडियन कपिल शो में क्यों नजर नहीं आए थे

कपिल शर्मा को शे द ग्रेट इंडियन कपिल शो में चंदन के नजर नहीं आने पर फैंस परेशान हो गए थे. इसपर पिंकविला से बात करते हुए एक्टर ने कहा था, मैं द कपिल शर्मा शो के इस सीजन का हिस्सा नहीं हूं और इसके पीछे कोई बड़ी वजह नहीं है. मैं बस ब्रेक लेना चाहता था.”

चंदन प्रभाकर ने किन शोज में काम किया है

चंदन ने कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज, कॉमेडी सर्कस के अजूबे, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल, द कपिल शर्मा शो में काम किया है. कपिल शर्मा शो में वो चंदू चायवाला के रोल में नजर आते थे.

बिग बॉस सीजन 18 में किन स्टार्स को भाग लेने के लिए किया गया अप्रोच

बिग बॉस 18 में भाग लेने के लिए चाहत पांडे, सुरभि ज्योति, धीरज धूपर, जान खान, सुधांशु पांडे, शहीर शेख, अनीता हसनंदानी जैसे स्टार्स को अप्रोच किया गया है. हालांकि अभी कर किसी का नाम कंफर्म नहीं हुआ है.

Also Read- Bigg Boss 18: सलमान खान ही होस्ट करेंगे बिग बॉस 18, स्वैग देख फैंस बोले- भाई का कोई मुकाबला नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >