Bigg Boss 18 Finale Date: इस दिन होगा बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले, टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट में नंबर 1 पर है ये शख्स

Bigg Boss 18 Grand Finale: बिग बॉस 18 हर दिन के साथ और भी मजेदार होता जा रहा है. शो 5 अक्टूबर को शुरू हुआ था और अब ये फिनाले की ओर बढ़ रहा है. शो के फिनाले डेट के बारे में जानकारी सामने आई है.

Bigg Boss 18 Grand Finale: सलमान खान का शो बिग बॉस 18, 6 अक्टूबर को कलर्स पर शुरू हुआ था. शो 18 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ था और अब इसमें कुछ ही कंटेस्टेंट्स बच गए है. हालांकि बीच में मेकर्स ने शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री करवाई थी. करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, रजत दलाल को इस सीजन का मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा है. हर दिन के साथ कंपटीशन टफ होता जा रहा है. इस बीच टॉप 5 की लिस्ट में कौन सा कंटेस्टेंट शामिल है, यहां जानिए. इसके अलावा ये भी जानकारी सामने आई है कि शो का ग्रैंड फिनाले किस दिन होगा.

बॉस 18 के टॉप 5 कंटेस्टेंट का नाम आया सामने

ऑरमैक्स मीडिया ने बिग बॉस 18 के टॉप 5 कंटेस्टेंट क नाम रिवील किया है. इस रिपोर्ट के अनुसार, टॉप 5 की लिस्ट में नंबर एक पर रजत दलाल है. दूसरे नंबर पर विवियन डीसेना है और तीसरे नंबर पर ‘खतरों के खिलाड़ी’ के विनर करणवीर मेहरा है. जबकि चौथे नंबर पर शिल्पा शिरोडकर और पांचवें नंबर पर चाहत पांडे है. हालांकि ये आधिकारिक लिस्ट नहीं है और टॉप 5 कंटस्टेंट के बारे में आने वाले दिनों में पता चलेगा.

बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले कब है

बिग बॉस 18, का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी, 2025 यानी रविवार को को होगा. बिग बॉस से जुड़ी खबरें देने वाला बिग बॉस तक पेज ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बारे में जानकारी दी है. पेज ने एक्स पर लिखा, मार्क द डेट. बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी 2025 को है. आपको क्या लगता है इस सीजन कौन विनर बनेगा. चलिए भविष्यवाणियां शुरू करते हैं!” हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिनाले डेट को लेकर कुछ कहा नहीं है और आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है.

Also Read: Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा के बाद अब इस दोस्त ने विवियन डीसेना को दिया धोखा, बेघर होने के लिए किया नॉमिनेट

Also Read: Bigg Boss 18: टाइम गॉड बनते ही इस कंटेस्टेंट ने लिया करणवीर मेहरा से बदला, अब बदलेगा घर का पूरा माहौल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >