Bigg Boss 18 Educational Qualifications: विवियन डीसेना से लेकर अविनाश मिश्रा तक, कितने पढ़े-लिखे हैं आपके फेवरेट कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss 18 Educational Qualifications: बिग बॉस 18 में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिलती है. सोशल मीडिया पर भी फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट करते हैं. आइये जानते हैं सभी घरवाले कितने पढ़े-लिखे हैं.

Bigg Boss 18 Educational Qualifications: बिग बॉस 18 में हर दिन कंटेस्टेंट्स के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां टाइम गॉड वाले टास्क में दिग्विजय राठी और अविनाश मिश्रा एक दूसरे संग उलझ गए. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे को धक्का तक दे दिया. सोशल मीडिया पर आए दिन फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट करते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आपके चहेते स्टार्स कितने पढ़े-लिखे हैं.

अविनाश मिश्रा

अविनाश मिश्रा ने अपनी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा रायपुर के होली क्रॉस स्कूल से पूरी की है. इसके बाद उन्होंने रायपुर के एवीएस प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल कॉलेज में उच्च शिक्षा प्राप्त की. बाद में एक्टर ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और आज बिग बॉस 18 में धमाल मचा रहे हैं.

विवियन डीसेना

विवियन डीसेना ने अपनी शिक्षा मुंबई के लोकमान्य तिलक हाई स्कूल से पूरी की. बाद में इंजीनियरिंग की डिग्री ली, लेकिन एक्टिंग के प्रति उनके जुनून ने उन्हें ग्लैमर वर्ल्ड में ला दिया.

दिग्विजय सिंह राठी

दिग्विजय सिंह राठी ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस 18 में एंट्री ली. उनके पास चंडीगढ़ से कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक की डिग्री है. एक्टर को ‘रोडीज’ और ‘स्प्लिट्सविला’ जैसे रियलिटी शो में देखा गया था.

ईशा सिंह

ईशा सिंह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने टीवी सीरियल्स के अलावा कई वेब सीरीज में भी काम किया है. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा भोपाल के श्री भवन्स भारती पब्लिक स्कूल से पूरी की है.

चाहत पांडे

चाहत पांडे ने अपनी एजुकेशन दमोह के आदर्श स्कूल और जेपीबी स्कूल से पूरी की. बाद में एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा.

ऐलिस कौशिक

ऐलिस कौशिक ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री ली है. बाद में एक्टिंग वर्ल्ड में एंट्री की. उन्होंने ‘कहां हम कहां तुम’, ‘प्यार तूने क्या किया’ और ‘ढाई किलो प्रेम’ जैसे शोज में काम किया है.

करण वीर मेहरा

करण वीर मेहरा ने दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से एडवरटाइजिंग एंड सेल्स प्रमोशन में डिग्री प्राप्त की. एक्टर खतरों के खिलाड़ी 14 के विनर बने हैं.

शिल्पा शिरोडकर

शिल्पा शिरोडकर 90 दशक की मशहूर अभिनेत्री रही हैं. उन्होंने ‘गज गामिनी’, ‘जय हिन्द’, ‘बदमाश’, ‘दंड नायक’, ‘हिटलर, मृत्युदंड’ और ‘बंदिश’ जैसी फिल्मों में काम किया है. एक्ट्रेस ग्रेजुएट हैं.

Also Read: Bigg Boss 18 के घर में हुई हिंसा, इस कंटेस्टेंट ने दिग्विजय राठी को दिया धक्का, क्या घर से होगा बेघर

Also Read: Bigg Boss 18 Highlights: विवियन के हाथ में पॉवर आने के बाद, करणवीर को फायदा हुआ या नुकसान, जानें पूरी हाइलाइट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >