Bigg Boss 18: क्या सलमान खान के शो में ये 14 कंटेस्टेंट्स लेंगे भाग, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये लिस्ट

बिग बॉस 18 में कौन-कौन कंटेस्टेंट्स होंगे, इसे लेकर लगातार सोशल मीडिया पर अपडेट आ रहा है. अब एक लिस्ट सामने आयी है, जिसमें टीवी के कई लोकप्रिय स्टार्स के नाम शामिल है.

Bigg Boss 18 Contestants Name: बिग बॉस 18 का प्रोमो जारी हो चुका है और इसके बाद से ही दर्शकों में कंटेस्टेंट्स के नाम जानने के लिए बेताबी बढ़ गई है. इतना तो तय हो चुका है सलमान खान ही शो को होस्ट कर रहे हैं, लेकिन कंटेस्टेंट्स पर सबकी नजरें अब टिकी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो का ग्रैंड प्रीमियर 5 अक्टूबर को होगा. वहीं, अभी जिन नामों की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है, जो शो में भाग ले सकते हैं, उनके बारे में आपको बताते हैं.

बिग बॉस 18 के टेंटेटिव कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में कौन-कौन शामिल है

बिग बॉस से जुड़ी अपडेट्स और खबरें शेयर करने वाले खबरी ने अपने इंस्टाग्राम पर कंट्स्टेंट्स की एक लिस्ट फैंस से शेयर की. हालांकि ये ऑफिशियल लिस्ट नहीं है और मेकर्स ने अभी तक कोई भी नाम कंफर्म नहीं किया है. लिस्ट के अनुसार- शोएब इब्राहिम, चाहत पांडे, श्रीरामा चंद्रा, धीरज धूपर, कनिका मान, जान खान, ईशा कोप्पिकर, निया शर्मा, मैक्सटर्न, दिग्विजय राठी, रित्विक धनजानी, कशिश कपूर, समीरा रेड्डी, सोनल वेंगुर्लेकर का नाम शामिल है. वहीं, धीरज धूपर और निया शर्मा का नाम लगभग कंफर्म माना जा रहा है.

क्या धीरज धूपर बनेंगे बिग बॉस 18 के सबसे महंगे कंटेस्टेंट

वहीं, ऐसी भी सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है कि धीरज धूपर इस बार सबसे ज्यादा फीस पाने वाले बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर को 5 करोड़ रुपए का ऑफर मिला है. हालांकि इसपर मेकर्स और ना ही एक्टर की तरफ से कोई कफर्शेमन नहीं आया है. वहीं, बिग बॉस 18 का प्रोमो जारी हो चुका है और इसके कैप्शन में लिखा था, “बिग बॉस देखेंगे घरवालों का फ्यूचर. अब होगा टाइम का तांडव.”

Also Read- Bigg Boss 18: द कपिल शर्मा शो फेम चंदू चायवाला ने ठुकराया सलमान खान का शो, कहा- इतने कैमरों…

Also Read-Bigg Boss 18: सलमान खान ही होस्ट करेंगे बिग बॉस 18, स्वैग देख फैंस बोले- भाई का कोई मुकाबला नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >