Bigg Boss 18 Contestants List: शो के लिए कंफर्म हुए ये कंटेस्टेंट, एक का तो साउथ स्टार महेश बाबू के साथ है कनेक्शन

बिग बॉस 18, 6 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर शुरू हो रहा है. शो का ग्रैंड प्रीमियर काफी शानदार होने वाला है. मेकर्स ने दो प्रोमो जारी कर कंटेस्टेंट के बारे में बता दिया. बाकी अन्य कंटेस्टेंट के भी नाम सामने आए है.

Bigg Boss 18: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 18’ के शुरू होने में सिर्फ दो दिन ही बच गए है. 6 अक्टूबर को शो का प्रीमियर होगा. शो को लेकर फैंस लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं. मेकर्स ने 2 प्रोमो जारी कर 2 कंटेस्टेंट के नाम को कंफर्म कर दिया है. पहला नाम है- शिल्पा शिरोडकर का, जो एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर की बहन है. शिल्पा, साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की साली भी है. दूसरा नाम शहजादा धामी का है, जो सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान का रोल प्ले करते थे. इन दोनों के पहले निया शर्मा का नाम कंफर्म बताया गया था. पूरी लिस्ट आपको बताते हैं.

इन कंटेस्टेंट के नाम से हटेगा पर्दा

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18′ का थीम इस सीजन बेहद खास है. थीम है- है ‘टाइम का तांडव’. मेकर्स ने अभी तक सिर्फ तीन ही नाम को कंफर्म किया है. फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट की मानें तो शो के लिए ‘बधाई हो’ एक्ट्रेस चुम दरांग का भी नाम फाइनल हो गया है. इसके अलावा तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी का रोल निभाकर पॉपुलर हुए गुरुचरण सिंह का नाम भी कंफर्म माना जा रहा है. वहीं, एक्टर विवियन डीसेना भी सलमान खान के शो में होंगे. उन्हें इससे पहले वाले सीजन का ऑफर मिला था, लेकिन अब लगता है इस सीजन के लिए वो मान गए है. हालांकि मेकर्स की ओर से पुष्टि नहीं हुई है.

शहजादा धामी ने प्रोमो में क्या कहा

बिग बॉस 18 के प्रोमो में शहजादा धामी कहते दिख रहे हैं कि, “मुझे नहीं पता कि एक दिन क्या हुआ. मेरे प्रोड्यूसर ने मेरे साथ बदतमीजी करने के बाद मुझे शो से बाहर निकाल दिया.” ऐसे में फैंस वीडियो पर कमेंट कर कह रहे हैं कि एक्टर इनडायरेक्टली राजन शाही पर तंज कस रहे हैं. गौरतलब है कि एक्टर को ये रिश्ता क्या कहलाता है से अनप्रोफेशनल होने की वजह से बाहर निकाल दिया गया था. उनके साथ-साथ उनकी को-स्टार प्रतीक्षा होनमुखे को भी निकाल दिया था.

Also ReadBigg boss 18 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बनी टीवी की ये नागिन, ग्लैमरस फोटोज से इंटरनेट का बढ़ा देती है पारा

Also ReadBigg Boss 18: ये रिश्ता क्या कहलाता है के इस एक्टर को मिला सलमान खान का शो, अभीरा से है कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >