Bigg Boss 17 Winner: बिग बॉस 17 के विजेता का नाम हुआ लीक! जबरदस्त गेमप्ले से ये प्रतियोगी उठाएगा ट्रॉफी

Bigg Boss 17 Winner Name LEAKED: बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी को होने वाला है. शो को लेकर दर्शकों में बज दिखाई दे रहा है. अब विजेता का नाम सोशल मीडिया पर लीक हो गया है और इसमें अंकिता लोखंडे का नाम बिल्कुल भी नहीं है.

लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17′ अब ग्रैंड फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. दर्शक एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं और अपने मेरे घरवालों को भर-भरकर वोट देते हैं.

28 जनवरी को सीजन 17 का धमाकेदार ग्रैंड फिनाले होगा. उस दिन पता चल जाएगा कि आखिरकार किस कंटेस्टेंट की गेम ने दर्शकों को इम्प्रेस किया है.

जैसे-जैसे सस्पेंस बढ़ता जा रहा है, मुनव्वर फारुकी के साथ संभावित विजेता होने के बारे में कई अटकलें लगाई जा रही हैं. मुनव्वर हर दिन एक्स पर कुछ यूनिक हैशटैग के साथ ट्रेंड करते हैं.

सेलेब्स से लेकर स्टार्स और बाहर आए एक्स कंटेस्टेंट ने भी मुनव्वर की जीतने की उम्मीद जताई है. फैन पेज भी कॉमेडियन की जीतने की आशंका ही दिखा रहे हैं.

हालांकि कहा जा रहा है कि शो के मेकर्स इस बार बायस्ड हैं. ऐसे में वह अंकिता लोखंडे के पक्ष में फैसला ले सकते हैं. समर्थ को थप्पड़ मारने के बाद अभिषेक कुमार भी होरो बनकर उभरे हैं. वह भी टॉप 3 में अपनी बना चुके हैं.

बिग बॉस खबरी के एक फैन पेज ने ट्वीट करते हुए लिखा, मुनव्वर फारुकी ही 28 जनवरी को ट्राफी घर लेकर जाएंगे. उनको कोई भी हरा नहीं सकता है.

बिग बॉस सीजन 17 के 14वें सप्ताह में विक्की जैन, आयशा खान, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा, समर्थ जुरेल, अरुण श्रीकांत माशेट्टी और मुनव्वर फारुकी नॉमिनेटेड हैं.

कहा जा रहा है कि फिनाले से पहले समर्थ जुरेल का पत्ता कट गया है और वह घर से सीधे तौर पर एलिमिनेट हो चुके हैं. इधर इस वीकेंड का वार को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं.

करण जौहर ने अभिषेक को टार्गेट करने पर ईशा की जमकर क्लास लगाई. उनका कहना है कि उनकी कोई गेम नहीं है.. बस अभिषेक के पीछे भागना है. उन्होंने मुनव्वर पर गलत कमेंट करने पर आयशा खान की भी जमकर क्लास लगाई है.

बता दें कि बिग बॉस के घर में बीते हफ्ते परिवार वाले आए. जिसमें अंकिता और विक्की की मां के बीच हल्की बहस हो गई. इसके अलावा अरुण की पत्नी ने मिसकैरेज की भी खबर अपने पति को दी

Also Read: Bigg Boss 17: इस कंटेस्टेंट संग विक्की जैन का चल रहा है चक्कर, अंकिता लोखंडे बोली- शादी कर पछतावा… VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >